फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल लव स्टोरी ही नहीं ये 5 वजह बनाती हैं फिल्म 'केदारनाथ' को खास

Mon, 12 Nov 2018 07:45 PM IST
आनंद
विज्ञापन
1 of 6
kedarnath - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और बड़े परदे पर डेब्यू कर रहीं सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। सुशांत और सारा के फैंस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। अब तक फिल्म 'केदारनाथ' के ट्रेलर को यूट्यूब पर साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सुशांत के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। आइए जानते हैं क्यों देखे फिल्म 'केदारनाथ'...
विज्ञापन

2 of 6
kedarnath - फोटो : file photo
सैफ अली खान की बेटी की पहली फिल्म
फिल्म 'केदारनाथ' की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस सहित सिनेप्रियों को सारा अली खान से काफी उम्मीदें भी हैं, इसलिए 'केदारनाथ' में सारा अली खान का होना फिल्म को खास बनाता है।
विज्ञापन

3 of 6
kedarnath - फोटो : file photo
शानदार कहानी
बताया जा रहा है कि यह एक शानदार कहानी के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 'केदारनाथ' की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत एक मुस्लिम लड़के जबकि सारा अली खान ब्राह्मण लड़की के किरदार में नजर आएंगी। ऐसी में 'केदारनाथ' की कहानी से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
 

4 of 6
Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo
2013 की त्रासदी
इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें एक लव स्टोरी के जरिए साल 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी को भी दिखाया गया है। इस त्रासदी में हजारों लोगों की मौत हो गई थी। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में केदारनाथ की त्रासदी के बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Kedarnath - फोटो : file photo
वीएफएक्स का भी प्रयोग
फिल्म 'केदारनाथ' में वीएफएक्स का भी अच्छे से प्रयोग किया गया है। ट्रेलर को देखकर साफ पता चलता है कि फिल्म के मेकर्स ने 'केदारनाथ' में वीएफएक्स पर अच्छा-खासा काम किया है, जो दर्शकों के दिलों की जीत सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kedarnath - फोटो : file photo
सुशांत सिंह राजपूत 
फिल्म 'केदारनाथ' को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी खास बनाते हैं। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। पता हो कि सुशांत सिंह राजपूत और उनके फैंस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि फिल्म एमएस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के बाद उनकी कोई फिल्म सिनेमाघर में अच्छा काम नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें