बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के बाद एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी जल्दी ही बड़े परदे पर दिखाई देने वाली हैं। बीते दिनों उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर रिलीज हुआ था जो दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
kedarnath
- फोटो : file photo
ट्रेलर में सुशांत सिंह राजपूत एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वहीं सारा अली खान भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। बात करें 'केदारनाथ' की कहानी की तो इसमें साल 2013 में आई त्रासदी को एक प्रेम कहानी के द्वारा दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत एक मुस्लिम लड़के जबकि सारा अली खान ब्राह्मण लड़की के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता फिल्म में वीएफएक्स पर भी अच्छा काम किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
kedarnath
- फोटो : file photo
हैरान करने वाली बात यह है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। हाल ही में फिल्म के कई सीन्स पर भाजपा और स्थानीय संगठन को आपत्ति है। फिल्म को लेकर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को आहत करती है इसलिए इस पर पूरी तरह से बैन लगना चाहिए। इसके बाद भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने केदारनाथ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लव जिहाद को बढ़ावा देती है।
4 of 5
kedarnath
- फोटो : file photo
फिल्म के ट्रेलर में मुख्य कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के बीच किसिंग सीन फिल्माया गया है। पोस्टर में 'लव इज ए पैलिग्रिम' लिखा है। जिसपर आपत्ति जताई जा रही है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आप एक बात तो जरूर कहेंगे कि पहली ही फिल्म से सारा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई हैं। सारा को पहली बार बिग स्क्रीन पर देख फैंस काफी उत्साहित हैं और फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'केदारनाथ' का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। यह फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आई बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है।