फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DeepVeer Wedding: शाही शादी में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं बाराती, ढोल के साथ शेयर की तस्वीरें

Mon, 12 Nov 2018 03:49 PM IST
Prateek Ranjan एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika and Ranveer Singh - फोटो : Instagram
दीपिका और रणवीर की शादी के लिए बाराती निकल चुके हैं। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर इन बारातियों ने खुद ही तस्वीरें पोस्ट की है। यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है इसके साथ ही दीपवीर की शादी भी ट्रेंड कर रहा है। तो चलिए आपको इन बारातियों के पोस्ट दिखाते हैं जो रणवीर-दीपिका की शादी में आने के लिए सफर पर निकल पड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ranveer and deepika - फोटो : twitter
जहां एक ओर लेक कोमो में शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं तो वहीं बाराती भी शाही शादी में शामिल होने के लिए निकल चुके हैं। निताशा गौरव ने इंस्ट्राग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें लगाई है। साथ ही तस्वीर के ऊपर एक कैप्शन भी दिया है। इस कैप्शन में लिखा है लड़के के साइड की लेडीज। इसके साथ ही #Ranveerkishaadi और #Deepveerkishaadi लिखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
deepveer wedding - फोटो : Instagram
निताशा गौरव नाम के इंस्टा अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई तस्वीरें पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में लड़कियां ढोल पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही मांग टीका लगाकर भी तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों पर कुछ और कैप्शन भी लिखे हैं। एक तस्वीर पर लिखा है शादी के लिए सब कुछ तैयार है। इसके साथ ही प्लेन की तस्वीर भी साझा की है। इन तस्वीरों में यह लोग खुद को रणवीर के बाराती होने का दावा कर रहे हैं। 

4 of 5
DeepVeer - फोटो : twitter
शादी से पहले रणवीर और दीपिका का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शादी के बाद दीपिका-रणवीर पहला रिसेप्शन बैंगलुरू में 21 नवंबर को देंगे। तो वहीं दूसरी रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को रखा गया है। दीपिका बैंगलुरू की रहने वाली हैं इस वजह से पहला रिसेप्शन वहीं दिया जाएगा। इस रिसेप्शन में परिवार के साथ कुछ करीबी दोस्तों शामिल होंगे। जबकि मुंबई में रखी गई ग्रैंड पार्टी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां इस पॉवर कपल को शुभकामनाएं देने पहुंचेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika and Ranveer
रिसेप्शन कार्ड के मुताबिक होटल ग्रैंड हयात में मुंबई में रिसेप्शन दिया जाएगा। वहीं इस रिसेप्शन में 3000 लोगों के शरीक होने की बात कही जा रही है। इन दोनों रिसेप्शन में सबसे ज्यादा अहम मुंबई में होने वाली पार्टी होगी। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने वाले मेहमानों के सामने एक शर्त रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से निवेदन किया है वह गिफ्ट के तौर एनजीओ को डोनेशन दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें