फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 10ः इस कंटेस्टेंट ने अपने बच्चों का नाम रखा आर्यन-आराध्या, भारी राशि के साथ जीता बिग बी का दिल

Fri, 14 Sep 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kbc
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में सबसे ऊपर है । बिग बी के होस्ट करने का दिलचस्प अंदाज और कंटेस्टेंट की मजेदार बातें दर्शकों बांधे रखती हैं । गेम शो के 9वें एपिसोड में झारखंड के श्याम राज हॉट सीट पर पहुंचे ।
विज्ञापन

2 of 6
kbc 10
श्याम अपनी पत्नी अर्चना देवी और भतीजे रवि रंजन के साथ शो में पहुंचे थे । श्याम एक छोटी सी मोबाइल शॉप चलाते हैं और अमिताभ बच्चन के बड़े फैन हैं । श्याम ने शो में बताया कि वो शाहरुख खान के भी बहुत बड़े फैन हैं ।
विज्ञापन

3 of 6
kbc 10
वहीं उनकी पत्नी अर्चना, ऐश्वर्या राय की बड़ी प्रशंसक हैं । शाहरुख और बिग बी से प्रभावित होकर इस कपल ने अपने बच्चों के नाम भी रखे । श्याम ने अपने बेटे का नाम शाहरुख के बेटे के नाम पर आर्यन रखा है । वहीं बेटी का नाम ऐश्वर्या राय की बेटी के नाम पर आराध्या रखा है । 

4 of 6
kbc 10
श्याम ने बताया कि वो बॉलीवुड के दीवाने हैं और फिल्में देखकर ही इतने रोमांटिक हो गए हैं । वो अपनी पत्नी को शाहरुख खान की तरह ही रोमांटिक डेट पर ले जाते हैं । श्याम ने अपनी जिंदगी के उन पलों को भी याद किया जो काफी कठिनाई भरे थे ।
विज्ञापन

5 of 6
kbc 10
श्याम ने बताया कि वो कभी कॉलेज नहीं गए । श्याम के पिता का उस वक्त निधन हो गया था जब वो 10वीं क्लास में पढ़ते हैं । अपने परिवार को सारी सुविधाएं देने के लिए श्याम ने काफी मेहनत की । श्याम ने बताया कि जीते हुए पैसों का वो क्या करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kbc 10
श्याम ने कहा कि पहले तो वो अपना सारा कर्ज चुकाएंगे । इसके बाद जो राशि बचेगी उसे अपनी पत्नी के स्कूल 'नन्हे कदम' को दे देंगे । बता दें कि श्याम ने बहुत अच्छा खेला और ज्यादा पढ़े-लिखे ना होने के बावजूद शो से 12 लाख 50 हजार रुपए की राशि जीतकर ले गए । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें