बिग बी और केबीसी की स्टाइलिस्ट प्रिया पाटिल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रंगों के आकर्षक संयोजन के बारे में बात करते हुए प्रिया पाटिल कहती हैं, 'नेवी के साथ वाइन, ब्लैक एंड व्हाइट, पाउडर ब्लू और नेवी, प्लेन के साथ पिनस्ट्रिप, प्लेन के साथ चेक जैसे बहुत-से कलर पैटर्न्स होंगे। बच्चन सर की शर्ट्स की बात करें, तो मैंने छोटी लेकिन साफ दिखाई देने वाली विशेषताएं पेश की हैं, जिनमें कॉलर के साथ कंट्रास्ट पाइपिंग, उभरे हुए अलग-अलग ब्रोचेस और लैपल पिन, जो पूरे लुक को निखारती हैं और इसे पूरा करती हैं। हमने क्लासिक जोधपुरी पर शॉल की तरह एक खास ड्रेप जोड़ा है, और लुक को पूरा करने के लिए इसे पकड़कर रखने वाला ब्रोच होगा।'