फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: आजादी के महापर्व के साथ होगी 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की शुरुआत, इस दिन होगा प्रीमियर

Sun, 24 Jul 2022 12:36 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन का मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति बीते लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के 13 सीजन सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। वहीं, अब 13 सीजन के बाद दर्शक बेसब्री से इस के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति बीते लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के 13 सीजन सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। वहीं, अब 13वें सीजन के बाद दर्शक बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। केबीसी 14 को लेकर पिछले कुछ समय से टेलीविजन पर लगातार प्रोमो प्रसारित किए जा रहे हैं। हालांकि अब शो के मेकर्स की तरफ से रियलिटी शो के नए सीजन की शुरुआत के बारे में जानकारी दी गई है। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए केबीसी 14 के प्रीमियर की तारीख का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

2 of 4
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सोनी टीवी ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन अगले महीने से शुरू होने वाला है। शेयर किए गए पोस्ट में सोनी टीवी में जानकारी दी कि रविवार 7 अगस्त रात 9 बजे से शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति का नया अध्याय। होगा आजादी के गर्व का महापर्व। इसके साथ ही एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन आजादी के इस महापर्व से दर्शकों को रूबरू कराते नजर आ रहे हैं।

 

विज्ञापन

3 of 4
kbc - फोटो : social media
प्रोमो वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि केबीसी के इस नए सीजन में अलग-अलग क्षेत्र के कई कलाकार शामिल होंगे। इन खास लोगों में मशहूर बॉक्सर मैरीकॉम, फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री, अभिनेता आमिर खान, कारगिल वॉर के जांबाज सिपाही डीपी सिंह समेत अन्य कई महान सितारे शामिल हैं। इस दौरान सभी सेलिब्रिटी ना सिर्फ हॉट सीट पर बैठकर पूछे गए सवालों का जवाब देंगे, बल्कि अपनी सफलता के सफर का अनुभव भी दर्शकों के साथ साझा करेंगे।
 
विज्ञापन

4 of 4
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को केबीसी के 14वें सीजन का स्पेशल एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद सोमवार 8 अगस्त से हर रोज शो के नए एपिसोड टेलीकास्ट किए जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन केबीसी को होस्ट करते नजर आएंगे। शो की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह शो सोमवार से गुरुवार तक प्रसारित किया जाएगा, जबकि शानदार शुक्रवार को अलग- अलग कलाकार इसमें हिस्सा लेंगे। हालांकि अभी तक शो में शामिल होने वाले कलाकारों के नामों का खुलासा नहीं हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें