फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor: बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर आया अर्जुन कपूर का बयान, बोले- मैं ये नहीं हूं तो इसे बर्दाश्त…

Sun, 24 Jul 2022 12:34 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। पूरी टीम फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग को लेकर बात की।
विज्ञापन

2 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीते दिनों अभिनेता को काफी ट्रोल किया गया था और बॉडी शेमिंग भी की गई थी, जिसका उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से जवाब दिया था। उनके सपोर्ट कई सितारे भी सामने आए थे। वहीं, अब उन्होंने इन सभी मुद्दों पर बात की है। इन दिनों अर्जुन कपूर की तुलना उनकी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के कैरेक्टर से की जा रही है। इस पर अर्जुन ने कहा कि अगर लोगों को ऐसा समझना है तो समझ सकते हैं। मैं उनका दिल जीत लूंगा। मैं फिल्मों में जैसे किरदार निभाता हूं, वैसा नहीं हूं।
विज्ञापन

3 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके आगे अर्जुन ने कहा कि मैं एक एक्टर हूं, जो अलग-अलग किरदार निभाता है। कई बार मुझे बहुत गलत समझा जाता है और यह फैक्ट है कि मैं फिजिकली वैसा नहीं हूं जैसा एक आदमी को होना चाहिए। मैं लोगों के देखने के तरीके से खुद को नहीं बदल सकता हूं। खुद को लेकर किए जा रहे नेगेटिव कमेंट्स को लेकर अर्जुन ने कहा कि इस पेशे में पहले से ही आदत हो जाती है, क्योंकि आप जानते हैं कि आपकी लाइफ को आंका जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अर्जुन ने कहा कि अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं तो आप कह सकते हैं क्योंकि आप दर्शक हैं और आपने फिल्म देखने के पैसे दिए हैं, आपकी आलोचना मायने रखती है। मैं इससे सीखूंगा और मेहनत करूंगा। लेकिन अगर आपको मेरा चेहरा पसंद नहीं है, तो इसमें मैं मदद नहीं कर सकता। और मेरे चेहरे के लिए आप लिखते हैं और मुझसे नफरत करते हैं, तो मैं इसे कैसे बर्दाश्त कर सकता हूं। बता दें कि अर्जुन की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें