फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केबीसी 11' पर खत्म नहीं हो रहा विवाद, चैनल के बाद अब अमिताभ को मांगनी पड़ी माफी

Sat, 09 Nov 2019 03:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
kbc - फोटो : sony
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 विवादों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में प्रसारित एक एपिसोड में पूछे गए सवाल के दौरान मराठा शासक 'छत्रपति शिवाजी महाराज' को 'शिवाजी' कहा गया जबकि औरंगजेब को मुगल सम्राट कहकर संबोधित किया गया। जिसके बाद शो को धमकियां मिलने लगीं। मामला बढ़ता देख सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने माफी मांगी। अब इस पर अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने शो के क्रिएटिव हेड सिद्धार्थ बसु के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'किसी को अपमानित करने की मेरी कोई मंशा नहीं थी। अगर भावनाएं आहत हुई हैं तो माफी।'

 
विज्ञापन

3 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
वहीं सिद्धार्थ बसु ने लिखा- 'केबीसी 11 के एक सवाल में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर किसी को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। इस सीजन में ऐसे कई सवाल पूछे गए जिनमें पूरे नाम का इस्तेमाल किया गया। अगर किसी की भावाएं आहत हुई हैं तो उसके लिए माफी।' 

 

4 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
इससे पहले सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने लिखा- 'असावधानी के कारण बुधवार के केबीसी एपिसोड के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम गलत ढंग से लिख दिया गया। इसके लिए हमें पछतावा है। हमने दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पिछले एपिसोड के लिए खेद व्यक्त किया है।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
इस मामले में भाजपा नेता नितेश राणे ने चैनल को धमकी देते हुए कहा था- 'केबीसी ने भाषा की दृष्टि से अपमानजनक एक वचन में शिवाजी महाराज का नाम लेकर उनका अपमान किया है। इसके लिए तुरंत माफी मांगे। अगर माफी मांगने में देरी हुई तो कार्यक्रम को आगे चलने के लिए कोई भी लाइफ लाइन नहीं मिलेगी।' 

KBC 11: बेटे के इलाज के लिए जीतना चाहती थीं 50 लाख, इस सवाल पर 2 लाइफलाइन रहते हुईं बाहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें