फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी को डेट कर रही थीं अजय देवगन की ये हीरोइन, ब्रेकअप के बाद हो गई ऐसी हालत

Sat, 09 Nov 2019 03:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
ileana dcruz - फोटो : social media
'बर्फी' फेम अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का पिछले दिनों ब्रेकअप हो गया। वो ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थीं। इलियाना अपने रिश्ते पर बात करना पसंद नहीं करतीं। जब सोशल मीडिया पर उन्होंने एंड्रयू की तस्वीरें डिलीट कीं तो लोगों ने कयास लगाने शुरू किए कि उनका ब्रेकअप हो गया है। अब इस पर इलियाना ने खुलकर बात की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ileana - फोटो : instagram
ब्रेकअप के बाद इलियाना ने खुद को बड़ी मुश्किल से संभाला। इसके लिए उन्होंने थेरेपी की भी मदद ली। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में इलियाना ने कहा- 'मैं थेरेपिस्ट के बाद गई उसने मुझे बताया कि तारीफों को स्वीकार करो। अब मैं खुद को स्वीकार कर रही हूं और मैं ठीक हूं। प्यार में पड़ना दूसरे तरह का एहसास होता है। जब आपका पार्टनर होता है तो आप खुद को शांत और सुरक्षित महसूस करते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
ileana dcruz - फोटो : social media
इलियाना ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि आप खुद का ख्याल रखने के लिए खुद पर एहसान करते हैं, और जिस मिनट मुझे एहसास हुआ मैंने एक बड़ा अंतर देखा। न केवल मानसिक रूप से, बल्कि शारीरिक और आंतरिक रूप से भी। अगर आप बुरे दौर से गुजर रहे हैं, तो आपको खुद पर काम करना होगा। मैं लोगों पर भरोसा नहीं कर सकती, क्योंकि आपको खुद पर भरोसा करना होगा।' 

4 of 5
ileana dcruz - फोटो : social media
इलियाना से जब पूछा गया कि 'क्या वो दोबारा प्यार को खोज रही हैं?' उन्होंने कहा कि 'मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैं अभी जहां कहीं भी हूं खुश हूं। फिलहाल मैं खुद से प्यार कर रही हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ileana D Cruz - फोटो : social media
बता दें कि इलियाना आखिरी बार अजय देवगन के साथ 'रेड' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' में भी दिखाई दी थीं। उनकी अगली फिल्म 'पागलपंती' है, जो 22 नवंबर को रिलीज होगी।

शाहरुख ने ममता बनर्जी को किया ऐसा इशारा, स्टेज से बोलीं- कट्टी कर लूंगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें