फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11: करोड़पति बनते ही सनोज राज ने दिखाए 'तेवर', बोले- 'शो की ये बात लगती है सबसे बुरी'

Sun, 15 Sep 2019 11:31 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sanoj Raj - फोटो : Amar Ujala
'केबीसी 11' में बिहार के रहने वाले सनोज राज शो के पहले करोड़पति कंटेस्टेंट बन गए हैं। शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सनोज राज एक करोड़ जीतने में कामयाब रहे हालांकि वो 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए। आईएएस की तैयारी कर रहे सनोज राज जब शो में पहुंचे तो वो काफी नर्वस थे हालांकि अमिताभ ने उन्हें सहज होने में मदद की। करोड़पति बनने के बाद सनोज ने इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

2 of 5
सनोज राज - फोटो : Twitter
सनोज ने 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के सेट पर हुई कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने यह बताया कि वो शो में किस बात को लेकर सबसे ज्यादा परेशान हो जाते थे। शो में एंट्री के बाद उन्हें मुंबई के एक होटल में ठहराया गया था। उस दौरान उन्हें कुछ समस्याएं हुईं।
विज्ञापन

3 of 5
sanoj raj - फोटो : social media
सनोज ने बताया कि 'शो में कंटेस्टेंट के कपड़ों को लेकर बेहद ध्यान दिया जाता था। इससे हम सब परेशान हो जाते थे। हम 10 कंटेस्टेंट थे और सभी दोस्त थे। मुझे जिस बात से सबसे ज्यादा परेशानी हुई, वो थे कपड़े। मैं कपड़े हमेशा आराम को ध्यान में रखकर पहनता हूं लेकिन यहां पर शो के हिसाब से फिटिंग और कलरफुल कपड़े पहनने होते हैं। ऐसे में कपड़ों के चुनाव में बहुत मेहनत करनी पड़ती थी।'

4 of 5
Sanoj Raj and Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
केबीसी 11  तक का सफर सनोज के लिए काफी संघर्षों भरा रहा है। अमर उजाला के साथ बातचीत में सनोज ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया। सनोज जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के निवासी हैं। उनके पिता एक किसान हैं लेकिन पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए काफी मेहनत की। गांव में सरकारी स्कूल के हालात अच्छे नहीं थे तो प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया। सनोज ने बीई की पढ़ाई की है। इस दौरान उनका कैंपस प्लेसमेंट हुआ। सनोज का सपना आईएएस बनने का है जिसकी वो तैयारी भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ और सनोज राज - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सनोज बचपन से केबीसी देखते आ रहे हैं। जब सनोज ने केबीसी के लिए अप्लाई किया तो उनकी आयु महज 17 साल थी जबकि शो में पहुंचने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। केबीसी में पहुंचने के लिए सनोज ने 8 साल तक लगातार कोशिश की तब जाकर इस सीजन में उन्हें मौका मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें