फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन है बिहार के किसान का बेटा सनोज राज, जो बना KBC 11 का पहला करोड़पति, मुरीद हुए अमिताभ

Sat, 14 Sep 2019 12:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc 11 - फोटो : sony liv
केबीसी के सीजन 11 में बिहार के रहने वाले सनोज राज ने इतिहास रचते हुए एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। इसी के साथ सनोज इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं। शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में उन्होंने 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ जीते हालांकि वो 7 करोड़ के सवाल पर चूक गए। बता दें कि सनोज के साथ उनके पिता और चाचा शो में पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
केबीसी 11  तक का सफर सनोज के लिए काफी संघर्षों भरा रहा है। अमर उजाला के साथ बातचीत में सनोज ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया। सनोज जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के निवासी हैं। उनके पिता एक किसान हैं लेकिन पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए काफी मेहनत की। गांव में सरकारी स्कूल के हालात अच्छे नहीं थे तो प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया। सनोज ने बीई की पढ़ाई की है। इस दौरान उनका कैंपस प्लेसमेंट हुआ। सनोज का सपना आईएएस बनने का है जिसकी वो तैयारी भी कर रहे हैं। एक करोड़ रुपये जीतने वाले सनोज का कहना है कि उन्होंने कभी महानगर नहीं देखा था। 
विज्ञापन

3 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
सनोज बचपन से केबीसी देखते आ रहे हैं। जब सनोज ने केबीसी के लिए अप्लाई किया तो उनकी आयु महज 17 साल थी जबकि शो में पहुंचने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। केबीसी में पहुंचने के लिए सनोज ने 8 साल तक लगातार कोशिश की तब जाकर इस सीजन में उन्हें मौका मिला।

4 of 5
सनोज राज - फोटो : Twitter
अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर सनोज ने अपने अनुभव के बारे में बताया कि उन्हें देखकर तो यकीन ही नहीं आया। अमिताभ के सामने सनोज पहले काफी नर्वस थे। उन्होंने बताया कि 'अमिताभ ने ही मुझे सहज कर दिया। मुझे लगने लगा कि कोई सालों पहले खोया दोस्त है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनोज राज - फोटो : Twitter
अमिताभ ने सनोज से पूछा कि 'क्या उनकी निजी जिंदगी में कोई है?' जिस पर सनोज मुस्कुराने लगते हैं और कहते हैं कि 'नहीं अभी कोई नहीं है।' शो में सनोज ने अमिताभ के लिए खुद की लिखी एक कविता भी सुनाई।

KBC 11: क्या था वो 15वां सवाल? जिसका जवाब देकर बिहार के सनोज राज बन गए करोड़पति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें