फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन कपिल संग शूट हुआ KBC के 10वें सीजन का अंतिम एपिसोड, अमिताभ ने डाला ट्वीट

Tue, 20 Nov 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी
केबीसी का दसवां सीजन अब दर्शकों को अलविदा कहने की तैयारी में हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने टेलीविजन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति ( केबीसी) के 10 वें सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। इस क्विज शो के आखिरी एपिसोड में अमिताभ के साथ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा दिखाई देंगे। आपको बता दें कि कपिल का साथ इस शो में इनके दोस्त और को-स्टार चंदन देंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अमिताभ ने सोमवार को सुबह इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि केबीसी का फिनाले अब पूरा हो गया है। यह मेरा केबीसी के साथ दसवां सीजन है। साल 2000 में शुरू हुए इस शो को अब 18 साल हो गए हैं। अमिताभ ने आगे लिखा है कि, मेरे लिए केबीसी के 716 एपिसोड, नौ सत्रों में 855 घंटे और हर एपिसोड पर 4-5 घंटे की तैयारी।
विज्ञापन

3 of 5
kbc 10
आपको यहां बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति के 10वें सीजन के फाइनल एपिसोड में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा बतौर गेस्ट दिखाई देंगे। वहीं आपको बता दें कि यह एपिसोड 23 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा। वहीं कपिल शर्मा ने भी शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

4 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
शूट के समय चैनल के फेसबुक लाइव में भी इस जोड़ी ने कई बातें शेयर की हैं। कपिल शर्मा इस शो में पहल भी नजर आ चुके हैं। वहीं चंदन पहली बार इस शो में दिखाई दिए हैं। ऐसे में जब चंदन से पूछा गया कि उन्हें 'केबीसी' में आकर कैसा लगा तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, अमिताभ बच्चन मुझसे मिलकर काफी खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10
वहीं कपिल ने कहा, 'बच्चन साहब से मिलकर हमें हमेशा ऐसा लगाता है जैसे पहली बार ही मिले हैं। मुझे हमेशा ही उनसे मिलना बहुत अच्छा लगता है। कपिल 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी करने जा रहे हैं। कपिल ने सोशल मीडिया पर गिन्नी को जन्मदिन की बधाई एक खूबसूरत कैप्शन के साथ दी। कपिल ने लिखा - 'हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें