फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल की उम्र में लता मंगेशकर के साथ गाया था गाना, आज हैं बॉलीवुड की बड़ी सिंगर्स में से एक

Fri, 25 Jan 2019 07:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kavita krishnamurthy - फोटो : file photo
सिंगर कविता कृष्णमूर्ति 90 के दशक की मशहूर सिंगर में से एक हैं। अपने गानों से कविता कृष्णमूर्ति सुनने वालों के दिनों पर राज करती हैं। उनके गाये गाने आज भी इतने मशहूर हैं कि आपको थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। आगे की स्लाइड में जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
kavita krishnamurthy - फोटो : file photo
कविता कृष्णमूर्ति का जन्म दिल्ली में रहने वाले एक अय्यर फैमिली में हुआ। 25 जनवरी 1958 को जन्मीं कविता को गाने का शौक बचपन से था। कविता के पिता शिक्षा विभाग में अधिकारी थे। उनकी शुरुआती संगीत की शिक्षा घर से हुई। 8 साल की उम्र में कविता ने एक म्यूजिक कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीता। इस कॉम्पिटिशन ने उनकी जिंदगी बदल दी और वो बस सिंगर बनने का सपना देखने लगीं।
विज्ञापन

3 of 6
kavita krishnamurthy - फोटो : file photo
कविता कृष्णमूर्ति बचपन से ही लता मंगेशकर और मन्ना डे के गाने सुनती थीं। 9 साल की उम्र में उन्हें लता मंगेशकर के साथ गाने का मौका मिला और बांग्ला गाना गाया। कविता ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और यही से वो काम भी तलाशने लगीं।

4 of 6
kavita krishnamurthy - फोटो : file photo
इस दौरान कविता कृष्णमूर्ति हेमंत कुमार की बेटी रानू मुखर्जी से मिलीं। फिल्मों में गाने का मौका यहीं से उन्हें मिलने लगा। साल 1971 में हेमंत कुमार ने उन्हें बुलाया और रवींद्र संगीत की चार लाइनें सिखाकर कहा कि इंतजार करो लता जी आ रही हैं। इसके बाद कविता ने लता मंगेशकर के साथ गाना गाया। 
विज्ञापन

5 of 6
kavita krishnamurthy - फोटो : file photo
साल 1980 में कविता कृष्णमूर्ति ने अपना गाना काहे को ब्याही (मांग भरो सजना) गाया। हालांकि गाने को फिल्म में नहीं लिया गया। 1985 में रिलीज हुई फिल्म प्यार झुकता नहीं से कविता को बतौर सिंगर के रूप में बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने गाए। कविता कृष्णमूर्ति को चार बार बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिला। 1942 ए लव स्टोरी, याराना, खामोशी, देवदास के लिए कविता को ये अवॉर्ड दिया गया। साल 2005 में कविता कृष्णमूर्ति पद्मश्री से सम्मानित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kavita Krishnamurthy - फोटो : social media
कविता कृष्णमूर्ति की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने वायलिनिस्ट एल सुब्रमण्यम से 1999 में शादी की। सुब्रमण्यम पहले से शादीशुदा थे हालांकि उनकी पत्नी का निधन हो गया था। जब सुब्रमण्यम ने शादी के लिए प्रपोज किया तो कविता ने तुरंत हां कह दिया। सुब्रमण्यम की पहली शादी से 4 बच्चे हैं। वहीं कविता के कोई बच्चे नहीं है। कविता फिलहाल फिल्मों में कम ही गाती हैं लेकिन उनके शोज पूरी दुनिया में होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें