फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस विशेष: बॉलीवुड की फिल्मों में भी दिखी है महिलाओं की देशभक्ति, ये 5 फिल्में हैं सबूत

Fri, 25 Jan 2019 07:10 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्में - फोटो : social media
इस बार 26 जनवरी पर हमारा देश अपना 69वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। देश को स्वतंत्र कराने में महिलाओं की भी उतनी ही भागीदारी है जितनी पुरुषों की। देश की महिलाओं ने भी अपने खून के कतरे को बहा कर देश को आजादी दिलाई। गणतंत्र दिवस के इसी मौके पर आपको बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी 5 फिल्में, जो महिलाओं की देशभक्ति को दिखाती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मणिकर्णिका - फोटो : मणिकर्णिका
आज कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कंगना ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया है। यह फिल्म उनके शौर्य और देशभक्ति को दिखाएगी। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी काफी तारीफ हो चुकी है। खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इस फिल्म को देख चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
razi
बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'राजी' ने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगा दी थी। मेघना गुलजार की इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया जो अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा करती है। वह लड़की दूसरे मुल्क में जाकर सेना के लिए जानकारी जुटाती है। यह फिल्म हरिंदर सिक्का के नॉवेल पर आधारित है।

4 of 6
neerja
एयर होस्टेस नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी फिल्म 'नीरजा' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े। नीरजा देश की वो बेटी थी, जिसने अपने देश वासियों की रक्षा के लिए खुद के प्राण गवां दिए। नीरजा विमान में यात्रियों की सहायता और सुरक्षा करते हुए आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गई थीं। इस फिल्म में नीरजा के किरदार में सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
खेलें हम जी जान से - फोटो : social media
2010 में आई दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' में देश भक्ति के रंग देखने को मिले। फिल्म की कहानी क्रांतिकारी सूर्य सेन के नेतृत्व में हुए चटगांव विद्रोह पर आधारित है। इस विरोध में किसी तरह एक महिला शामिल होती है और देश की आजादी में अपना योगदान देती है। इस किरदार को दीपिका ने बखूबी निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lakshya - फोटो : twitter
साल 2004 में आई फिल्म 'लक्ष्य भले ही बॉक्स ऑफिस नहीं चली लेकिन इस फिल्म को हमेशा देशभक्ति वाली फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रीति जिंटा थीं। प्रीति ने फिल्म में एक पत्रकार का किरदार निभाया, जो देश को बचाने के लिए जवानों संग मिलकर काम करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें