टेलीविजन का नंबर वन क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यहां आने वाले कंटेस्टेंट की जिंदगी से जुड़े किस्से कभी आपको हंसाते हैं तो कभी रुलाते। हाल ही में एक एपिसोड में पूछे गए सवाल और जवाब को गलत बताया था। दरअसल, एक दर्शक का कहना है कि सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा से जुड़ा जो सवाल शो में पूछा गया और इसका जो उत्तर बताया गया, वो दोनों ही गलत हैं। इस पर शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बासु ने उस दर्शक को जवाब दिया कि इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन दर्शक ने फिर से इसका जवाब देते हुए कहा कि उसकी आपत्ति बिल्कुल सही है।
जानें क्या है पूरा मामला?
सोमवार को हॉटसीट पर बैठीं कंटेस्टेंट दीप्ति तुपे से अमिताभ बच्चन ने पूछा, 'आम तौर पर भारतीय संसद की प्रत्येक बैठक इनमें से किसके साथ शुरू होती है? इस सवाल के चार विकल्प थे
1. जीरो आवर
2. क्वेश्चन आवर
3. लेजिस्लेटिव बिजनेस
4. प्रिविलेज मोशन
इसका सही जवाब दिया गया था - क्वेश्चन आवर।