कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है । अमिताभ बच्चन की होस्टिंग और कंटेस्टेंट के दिलचस्प किस्से शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए काफी होते हैं । हाल ही में हॉट सीट पर एक ऐसा कंटेस्टेंट पहुंचा जिसे ना तो हिंदी आती है और ना ही इंग्लिश । 70 साल के गाजी जलालुद्दीन, पेशे से टैक्सी चालक हैं ।
विज्ञापन
2 of 7
kbc 10
गाजी पिछले 38 साल से कोलकाता में टैक्सी चला रहे हैं । शो में आकर इस टैक्सी ड्राइवर ने 25 लाख रुपए जीत लिए । दर्शकों के साथ अमिताभ बच्चन भी इस टैक्सी ड्राइवर के हौसले को देख स्तब्ध रह गए । फिलहाल इस कार्यक्रम का प्रसारण 2 नवंबर को होगा ।
विज्ञापन
3 of 7
kbc 10
- फोटो : sony
गाजी का कहना है कि जीती हुई रकम से वो जरूरतमंद बच्चों के लिए ऐसा कॉलेज खोलेंगे जहां फीस नहीं ली जाएगी । गाजी फिलहाल टैक्सी चलाने के अलावा पश्चिम बंगाल के सुंदरवन इलाके में गरीब बच्चों के लिए दो नि:शुल्क स्कूल चलाते हैं । उन्होंने एक अनाथालय भी खोला हुआ है ।
4 of 7
kbc
- फोटो : twitter
किसी टैक्सी चालक के लिए ये काम इतना आसान नहीं था । इस काम में उन्होंने सारी संपत्ति लगा दी । गाजी ने बताया, मुझे रमजान से पहले केबीसी वालों की तरफ से फोन आया था। शायद उन्होंने कहीं मेरे बारे में सुना था। मैंने उस वक्त यह कहते हुए मना कर दिया था कि मैं केबीसी के बारे में कुछ नहीं जानता। मैं पढ़ा-लिखा भी नहीं हूं ।
विज्ञापन
5 of 7
KBC
'मुझे लग रहा था कि एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगा । उन्होंने कहा कि सवालों के जवाब देने के लिए आपको एक पार्टनर दिया जाएगा। यह पार्टनर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान थे। इसके बाद मैंने शो में जाने के लिए हामी भर दी। मैं 24 अक्तूबर को पत्नी तसलीमा बीबी, छोटे बेटे इसराफिल गाजी और एक परिचित के साथ मुंबई आ गया।'
विज्ञापन
6 of 7
kbc 10
अगले दिन एपिसोड की शूटिंग हुई और 26 को मैं कोलकाता लौट आया। मेरे कार्यक्रम का प्रसारण आगामी 2 नवंबर को होना है। आमिर खान गाजी के काम से बहुत प्रभावित हुए । उन्होंने गाजी की तारीफ करते हुए कहा, 'अपने इस काम को जारी रखिए ।' वहीं अमिताभ बच्चन ने कहा, 'जो काम आप कर रहे हैं मैं भी ना कर पाऊं ।'
गाजी ने बताया कि उनका बचपन बड़े ही कष्ट से बीता । बचपन में वो फुटपाथ पर रहते थे । 14 साल की उम्र में उन्होंने हाथरिक्शा खींचा । बड़ा हुआ तो टैक्सी चलाना सीख लिया। साथ ही 500 से अधिक नौजवानों को टैक्सी चलाने का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया। इसके लिए सुंदरवन ड्राइविंग समिति की शुरुआत की। गाजी के सुंदरवन में दो स्कूल चलते हैं ।