Kaun Banega Crorepati
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉटसीट पर नजर आएंगे आमिर
भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के साथ एपिसोड की शुरुआत होगी, इस दौरान मशहूर डांस ग्रुप कथक रॉकर्स, समय के साथ विकसित हुए नृत्य के रूपों को खूबसूरती से पेश करेगा। इस दौरान मशहूर 100 बैंड भी अपनी शानदार प्रस्तुति देश को समर्पित करेंगे। इस एपिसोड में आमिर खान, मेजर डी.पी. सिंह और कर्नल मिताली मधुमिता हॉटसीट पर बैठे नजर आएंगे। वहीं मैरी कॉम इस शो में अपनी जीवन यात्रा के बारे में बात करती नजर आएंगी। सुनील छेत्री शो के दौरान बिग बी को अपने कुछ आइकॉनिक फुटबॉल मूव्स दिखाएंगे।