अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
और, सामाजिक बदलाव में ’कौन बनेगा करोड़पति’ की क्या भूमिका आप मानते हैं?
लोगों का यहां तक आना और हॉट सीट पर बैठना ही बहुत बड़ा बदलाव है। ये इस खेल को खेलने वाले की मनोस्थिति को तो बदलता ही है, इसे देखने वालों के भीतर भी एक सकारात्मक सोच लेकर आता है कि अगर ये कर सकते हैं, तो हम क्यों नहीं कर सकते। एक घंटे के खेल के लिए जो भी शख्स यहां तक आता है, वह इस खेल से अपना जीवन बदल सकता है। यही इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा संतोष है। परदे के पीछे भी कोई तीन सौ लोग इस कार्यक्रम को बनाने में मदद करते हैं, उनके चेहरे हम नहीं देख पाते लेकिन मैं उन सबका इस बदलाव के लिए आभारी हूं। हां, एक बात और, इस कार्यक्रम की शूटिंग की जो टीम है, उसमें अब महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर हो चुकी है, इस तथ्य ने भी टेलीविजन में बदलाव की बड़ी भूमिका निभाई है।