फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: देसी अंदाज में सपना चौधरी ने जीता फैंस का दिल, सलवार कमीज और दुपट्टे में खूब जंचीं एक्ट्रेस

Sat, 06 Aug 2022 04:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। अपने बेहतरीन डांस और शानदार गानों के लिए मशहूर एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। अपने बेहतरीन डांस और शानदार गानों के लिए मशहूर एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। सपना आए दिन इंटरनेट पर अपनी फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं, जिनका ना सिर्फ उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं बल्कि उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। डांसिग और एक्टिंग के अलावा सपना सोशल मीडिया पर भाी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही  में फैंस के साथ अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : social media
सपना ने कुछ घंटे पहले ही अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गईं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रही हैं। सामने आई इन फोटोज में सपना गहरे हरे रंग के डिजाइनर कुर्ते और गुलाबी रंग के सलवार में बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं, उनके इस आउटफिट के साथ उन्होंने एक दुपट्टा भी कैरी किया है, जो उनके इस लुक को और भी ज्यादा शानदार बना रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने इस ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ उन्होंने अपने बालों का बन बांध रखा है। साथ ही परफेक्ट मेकअप और मैचिंग जूलरी में सपना और भी ज्यादा गॉर्जियस लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, चुपचाप चलना चाहिए और बोलना तभी चाहिए जब चेकमेट कहने का समय हो। सपना की इन फोटोज को अब तक 27 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, फैंस  लगातार कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते भी नजर आए।

विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी के इन दिनों अपने गानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री के एक के बाद एक गाने रिलीज हुए। यूट्यूब पर रिलीज हुआ उनका गाना दामन और कामिनी इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है। अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी एक्ट्रेस सपना चौधरी की लोकप्रियता इस शो के बाद से ही काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद अब वह लगातार अपने गानों को लेकर मशहूर होती जा रही हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें