फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: कैटरीना ने एक दिन देर से दी ईद की मुबारकबाद, फिर भी अभिनेत्री पर फिदा नजर आए फैंस

Tue, 01 Apr 2025 10:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ईद पर कई फिल्म सितारों ने अपने फैंस को मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर ईद के जश्न की तस्वीरें साझा कीं। लेकिन कैटरीना कैफ ने एक दिन बाद ईद की मुबारकबाद अपने फैंस को दी है। इस देरी के बावजूद भी अभिनेत्री के फैंस उन पर फिदा नजर आए। जानिए, इसकी क्या वजह रही?
विज्ञापन
1 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
कैटरीना कैफ विदेशी जरूर है लेकिन वक्त के साथ वह भारत के रंग में रंग गई हैं। होली, दिवाली और ईद जैसे खास मौकों को मनाना वह नहीं भूलती हैं। अपने फैंस को किसी भी त्योहार पर शुभकामनाएं जरूर देती हैं। ईद की मुबारकबाद भी अभिनेत्री ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
विज्ञापन

2 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif

ऑफ व्हाइट सूट में चांद सी नजर आईं कैटरीना 
कैटरीना कैफ ने ईद के एक दिन बाद यानी 1 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘ईद मुबारक’। जो तस्वीर कैटरीना कैफ ने साझा की है, उसमें वह ऑफ व्हाइट सूट में नजर आ रही हैं, सलीके से अभिनेत्री ने दुपट्टा भी डाला हुआ है। कैटरीना के बाल खुले हैं और मेकअप भी बहुत कम किया गया है। इसके बाजवूद वह बाला की खूबसूरत लग रही हैं। 


विज्ञापन

3 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif

फैंस ने बांध दिए तारीफों के पुल 
फैंस भी कैटरीना कैफ की यह तस्वीर और उनका सादगी भरा अंदाज देखकर उन पर फिदा हो गए हैं। कई यूजर्स ने उन्हें बॉबी डॉल कह दिया। वहीं कुछ यूजर्स कैटरीना की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थके। कुछ फैंस ने अभिनेत्री को भी कमेंट बॉक्स में ईद मुबारक लिखा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal Katrina Kaif: पत्नी की दिल की बात जानते हैं विक्की कौशल, कैटरीना मानती हैं उन्हें अच्छा लिसनर 

4 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif

कैटरीना कैफ का करियर फ्रंट 
कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्मों में कम नजर आती हैं। वह बतौर बिजनेस वूमेन ज्यादा सक्रिय हैं। अभिनेत्री एक मेकअप ब्रॉन्ड के साथ जुड़ी हुई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैटरीना कैफ प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ एक फिल्म करने वाली थी लेकिन यह डिब्बा बंद हो गई।  

ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan: कटरीना से लेकर गोविंदा तक, इन कलाकारों के करियर को सलमान खान ने दी उड़ान, एहसानमंद हैं सितारे 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
निजी जिंदगी में खुश हैं अभिनेत्री
कैटरीना कैफ के निजी जीवन की बात करें तो वह विक्की कौशल के साथ एक खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी गुजार रही हैं। वह विक्की को एक समझदार और प्यार करने वाला लाइफपार्टनर बताती हैं। विक्की हमेशा ही कैटरीना को मोटिवेट करते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें