फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेता को कटरीना कैफ ने बताया 'स्पेशल', खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Sat, 16 Nov 2019 05:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय तो नहीं रहती लेकिन वक्त वक्त पर अपने दोस्तों के साथ ही साथ अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में अब कटरीना ने इस बॉलीवुड अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए स्पेशल दोस्त बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आज बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का जन्मदिन है। ऐसे में कटरीना ने अपने दोस्त को इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। कटरीना ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे आदित्य, तुम एक खास शख्स हो, तुम्हें ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें। ये साल तुम्हारे लिए सबसे अच्छा रहे।' 
विज्ञापन

3 of 5
d
कटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर 2016 में फिल्म फितूर में साथ नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। हालांकि इस फिल्म से पहले भी करीब 14 साल पहले कटरीना और आदित्य एक एडवरटाइजमेंट में साथ काम कर चुके हैं। इस बात का खुलासा कटरीना ने फितूर के प्रमोशन में किया था।

4 of 5
आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आदित्य ने साल 2009 में फिल्म लंदन ड्रीम्स से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद आदित्य एक्शन रीप्ले और गुजारिश में भी नजर आए। लेकिन आदित्य को असली सफलता फिल्म आशिकी 2 से मिली थी। इस फिल्म से रातों रात आदित्य हर किसी के चहेते बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
आदित्य के अलावा बात कटरीना के फिल्मी करियर की करें तो कटरीना की अगली फिल्म सूर्यवंशी है। फिल्म में कटरीना के साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। सूर्यवंशी के कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें