फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर से ब्रेकअप का दर्द झेल चुकीं कटरीना में फिर जागा प्यार, बोलीं-मुझे भी बॉयफ्रेंड चाहिए

Tue, 19 Feb 2019 02:33 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कटरीना कैफ और आलिया भट्ट
सलमान खान से अपना रिश्ता टूटने के बाद कटरीना कैफ ने रणबीर कपूर से रिश्ता बना लिया था, लेकिन उनका ये रिश्ता भी कच्चा निकला। बताया जाता है कि रणबीर के चलते ही कटरीना-सलमान का ब्रेकअप हुआ था। रणबीर और कटरीना का रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाया और उनका ब्रेकअप हो गया। रणबीर अब आलिया भट्ट का हाथ थाम चुके हैं। कटरीना कई साल से सिंगल हैं और अब शायद उन्हें अकेलापन सताने लगा है और इस लिए वो एक बार फिर रिलेशनशिप में जाना चाहती हैं। वो खुलकर कह रही हैं उन्हें एक बॉयफ्रेंड चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कटरीना - फोटो : social media
फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कटरीना ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। जब उनसे सवाल किया गया कि वे 2019 में अपनी कौन-सी तीन इच्छाओं को पूरा करना चाहती हैं, तो इसके जवाब में कटरीना कहा, 'एक फिल्मफेयर अवॉर्ड, एक बॉयफ्रेंड, अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोलना चाहती हूं।' 
विज्ञापन

3 of 6
katrina kaif
ब्रेकअप के कई सालों बाद कटरीना ने पहली बार खुलकर कहा कि वे सिंगल नहीं रहना चाहती हैं। कटरीना ने रणबीर को 5 साल तक डेट किया था, दोनों के शादी करने तक चर्चा थी लेकिन किन्हीं वजहों से रिश्ता टूट गया।

4 of 6
ranbir and katrina
कटरीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका ब्रेकअप एक आशीर्वाद था। उनका कहना था कि वह रिश्ता "अस्तित्वहीन" था। वह उस दौरान ऐसा महसूस कर रही थीं। जैसे वह खुद को जानती ही नहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 6
bharat
इस ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने कटरीना की मदद की थी। सलमान ने हमेशा कटरीना से अच्छी दोस्ती निभाते रहे हैं। फिलहाल कटरीना इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
katrina kaif
अपने रोल के बारे में बताते हुए कटरीना ने कहा, 'भारत में मेरा रोल शानदार है। इस करेक्टर ने मेरे दिल से सीधे कनेक्ट किया। सलमान खान ने मुझे भारत में कास्टिंग को लेकर कभी फोन नहीं किया। जब मुझे भारत के लिए साइन कर लिया गया तब भी सलमान ने कोई फोन नहीं किया। हम जब भारत के सेट पर मिले तो सलमान ने कहा- 'अच्छा कटरीना।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें