फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का वाला रोल पाने के लिए डायरेक्टर के सामने गिड़गिड़ाई थीं कटरीना, रो-रोकर किया था बुरा हाल

Thu, 08 Nov 2018 08:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : twitter
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है । इस फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में नजर आएंगी । फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है । साथ ही फैंस शाहरुख के बउआ सिंह वाले किरदार को पसंद कर रहे हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
zero
ट्रेलर में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ का भी दमदार रोल देखने को मिला । अनुष्का के काम को खूब सराहा जा रहा है । वहीं कटरीना को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है । कटरीना को कहीं ना कहीं इस बात का अंदाजा पहले से ही था कि अनुष्का के रोल को दर्शक ज्यादा पसंद करेंगे । 
विज्ञापन

3 of 5
जीरो
इसके चलते फिल्म साइन करने से पहले कटरीना ने डायरेक्टर आनंद एल राय से कहा था कि उन्हें अनुष्का वाला रोल पसंद आया है और ये रोल वो करना चाहती हैं । इस बात का खुलासा खुद कटरीना ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के स्पेशल सेगमेंट 'जीरो का सच' में किया है।

4 of 5
zero - फोटो : social media
कटरीना, अनुष्का वाला रोल पाने के लिए गिड़गिड़ाई थीं लेकिन उन्हें वो रोल नहीं मिल पाया । वहीं शाहरुख को कटरीना का रोल पसंद है । जो एक शराबी एक्ट्रेस है । अनुष्का को बउसा सिंह का किरदार अच्छा लगता है । जो बड़े-बड़े सपने देखने वाला मेरठ का एक बौना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : Screengrab
फिल्म में अनुष्का आफिया युसुफजई भिंडेर का किरदार निभा रही हैं । शाहरुख ने कैट की टांग खींची और कहा - तो क्या उन्हें अपना किरदार पसंद नहीं है। इस पर कटरीना बोलीं- मुझे बबिता का किरदार पसंद है लेकिन आफिया के किरदार से मुझे प्यार है। मैं ये रोल पाने के लिए आनंद एल राय के सामने रो पड़ी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें