फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड से मिट गया इन 5 एक्टर्स का नामोनिशान, नाम तो दूर शक्ल भी याद नहीं किसी को

Thu, 08 Nov 2018 08:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हरमन बावेजा
बॉलीवुड में कई स्टार्स आए और बहुत जल्द फ्लॉप होकर घर भी बैठ गए। इनमें ज्यादातर स्टारकिड्स हैं। लेकिन 90 के दशक के बाद से शाहरुख, सलमान, आमिर, अजय और अक्षय ही ऐसे एक्टर्स रहे हैं जो आज भी हिट पर हिट फिल्म दे रहे हैं। लेकिन फ्लॉप हुए इन 5 एक्टर्स की एक भी ऐसी फिल्म नहीं है जिसे सुपरहिट का तमगा हासिल हुआ हो। तो आइए जानते हैं उन 5 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिनका नाम तक दर्शक भूल गए हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Chandrachur Singh
बॉलीवुड में एक दौर था जब एक्टर चंद्रचूढ़ सिंह के लाखों फैंस थे। उनके चॉकलेटी लुक ने लाखों लड़कियों को अपना दिवाना बना दिया था। लेकिन आज इन्हें पहचानना इतना आसान नहीं रहा है। चंद्रचूढ़ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'माचिस' से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1999 में फिल्म 'दाग दा फायर' में बतौर लीड एक्टर काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन, धीरे -धीरे बॉलीवुड से चंद्रचूढ़ सिंह का नाम गायब हो गया। यहां तक कि उनके लुक में भी बहुत बदलाव आ चुका है। 
विज्ञापन

3 of 6
Harman Baweja
बॉलीवुड से हर्मन बावेजा का नाम बहुत ही जल्द गायब हो गया। सिर्फ छह साल इंडस्ट्री में रहने के बाद लोग उनके चेहरे और नाम को भी भूल गए हैं। उन्होंने 2008 में आई फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2009 में फिल्म 'विक्टरी' और 'वाट्स योअर राशि' में नजर आए थे। वहीं, पांच साल बाद 2014 में आई फिल्म 'ढिश्कियाऊं' और 'चार साहिबजादे' में भी दिखे थे। लेकिन दुर्भाग्यवश हर्मन की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई और उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। बता दें कि उनकी शक्ल और एक्टिंग बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन से काफी मिलती-जुलती थी।

4 of 6
fardeen khan
फिल्म जगत में फरदीन खान की हैंडसमनेस के चर्चे हुआ करते थे। वह एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं। फरदीन खान का भी फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। उन्होंने 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अग्न' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फरदीन को आखिरी बार 2010 मे आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था। बता दें कि फरदीन खान अपने बढ़े हुए वजन के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
Mithun Chakraborty
बॉलीवुड में आज भी पिछले 30 सालों से अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे एक्टर मिथुन के बेटे महाक्क्षय (मिमोह) हैं। मिमोह ने फिल्म साल 2008 में फिल्म जिम्मी से बॉलीवुड में दस्तक दी थी। लेकिन फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद मिमोह को फिल्म हॉन्टेड, रॉकी  और इश्कदरियां और कॉमेडी फिल्म तुक्का फिट में देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sikander kher

बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे एक्टर शिकंदर खेर ने साल 2008 में फिल्म वुडस्टॉक से बॉलीवुड में एंट्री की थी। लेकिन शिकंदर का बॉलीवुड करियर शुरू होने से पहले डगमगा गया और आज उन्हें कोई जानता तक नही है। वह फिल्म समर, खेले हम जी जान से, प्लेयर्स में  भी नजर आ चुके हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2016 में फिल्म तेरे बिन लादेन में देखा गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें