फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: विक्की कौशल की दुल्हन बन बेहद खूबसूरत लग रही थीं कटरीना कैफ, देखें उनकी शादी का एलबम

Mon, 13 Dec 2021 06:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बीते 9 दिसंबर को सात फेरों के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। कटरीना ने शादी की एक तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद इस न्यूली मैरिड कपल को सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। शादी की कोई वीडियो या तस्वीरें लीक न हो इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए थे लेकिन अब कटरीना और विक्की कौशल की शादी फंक्शन की एक के बाद एक नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसमें हल्दी फंक्शन से लेकर मेहंदी और शादी तक की तस्वीरें शामिल हैं। इन तस्वीरों में कटरीना बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। यहां देखें कटरीना की शादी की सारी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
katrina wedding pics - फोटो : katrinakaif Verified/insta
लाल रंग के सुर्ख लहंगे में कटरीना बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। जड़ाउ ज्वैलरी और खूबसूरत कलीरों में उनका का अंदाज एकदम शाही लग रहा है। इस लुक में कटरीना किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
katrina wedding pics - फोटो : katrinakaif/insta
इस तस्वीर में कटरीना अपनी बहनों के साथ वरमाला के लिए जा रही हैं। सोशल मीडिया पर कटरीना ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "हम बहनों ने हमेशा एक दूसरे को प्रोटेक्ट किया है, ये मेरी ताकत के स्तंभ हैं, हम हमेशा ऐसे ही रहें"।
 

4 of 6
katrina wedding pics - फोटो : katrinakaif/insta
कटरीना की ये तस्वीरें उस समय की हैं, जब वे विक्की कौशल की दुल्हनियां बनने के लिए जा रही हैं। शादी के दौरान दुल्हन को वरमाला की रस्म के लिए फूलों की चादर के नीचे लेकर जाया जाता है। इन फोटोज में कटरीना की बहने उन्हें फूलों की चादर की छांव तले वरमाला के लिए लेकर जा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
katrina vicky wedding - फोटो : katrinakaif/insta
ये तस्वीरें कटरीना और विक्की की हल्दी सेरेमनी की हैं जिसमें कटरीना अपने हाथों से दूल्हे राजा विक्की को हल्दी लगाती नजर आ रही हैं। दोनों ही बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कटरीना कैफ विक्की कौशल मेहंदी समारोह तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
ये तस्वीरें कटरीना के मेंहदी फंक्शन की हैं। इन तस्वीरों में कटरीना और विक्की की जोड़ी बेहद ही शानदार लग रही है। आपको बता दें कि कटरीना के लिए खास सोजत मेहंदी लगाई गई थी, जिसे पूरे बीस दिनों में तैयार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें