बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली थी। विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने इस व्यक्ति को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कटरीना कैफ और विक्की कौशल को काफी समय से धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर ही विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।