कटरीना कैफ विक्की कौशल लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे। आखिरकार 9 दिसंबर को दोनों ने सात फेरे लिए। शादी की कोई भी फोटो या वीडियो वायरल न हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए थे। अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों और दोस्तों के साथ अपनी खुशी साझा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोनों ने कहा, "इस नए सफर की शुरुआत एक साथ करते हुए आप सबके प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं"। जहां विक्की एकदम शाही राजकुमार लग रहे थे, तो वहीं कटरीना भी लाल रंग के गोल्डन वर्क एंब्रायडरी किए लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। कटरीना की शादी का लहंगा सब्यसाची ने डिजाइन किया था। आपको बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अपनी शादी में सब्यसाची के बनाए लहंगे में नजर आ चुकी हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं, बॉलीवुड उन दुल्हनों पर जो सब्यसाची के डिजाइन किए लहंगे में लगी बेहद खूबसूरत।