फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: इन सितारों ने भारत में ही किया नए साल का स्वागत, तस्वीरें साझा कर फैंस को दीं शुभकामनाएं

Tue, 02 Jan 2024 02:14 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बी-टाउन की कई हस्तियों ने भारत में ही नए साल की छुट्टियां मनाई हैं, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कटरीना-विक्की, कंगना रणौत और रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सितारों ने भी बड़े ही उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया है। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। बी-टाउन के कई सितारे न्यू ईयर मनाने के लिए देश से बाहर घूमने गए हैं। वहीं, कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने देश में ही रहकर नए साल का जश्न मनाया है। कई सितारे परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए नए साल पर वेकेशन पर गए हैं। बी-टाउन की कई हस्तियों ने भारत में ही नए साल की छुट्टियां मनाई हैं, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 6
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने घर से दूर साथ में नए साल का जश्न मनाया है। कटरीना-विक्की नए साल का स्वागत करने के लिए राजस्थान पहुंचे हैं। राजस्थान की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच दोनों ने साथ में समय बिताया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कटरीना और विक्की इस दौरान बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, '2024 में सभी के लिए मानसिक शांति, स्वास्थ्य, खुशी और प्यार की कामना करती हूं।'

विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने भारत में ही नए साल का स्वागत किया है। उन्होंने पार्टी करके नहीं बल्कि भगवान के दर्शन करके अपने नए साल की शुरुआत की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मंदिर में भगवान के दर्शन करते हुए नजर आईं। कंगना ने फोटो साझा कर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। 

Animal: 'एनिमल' की छप्परफाड़ कमाई से मेकर्स खुश, इस दिन होगा भव्य पार्टी का आयोजन

4 of 6
आलिया भट्ट औऱ रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी भारत में ही धूमधाम के साथ नए साल का जश्न मनाया। कपल की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में रणबीर को आलिया के गालों पर किस करते हुए देखा जा सकता है। फैंस को कपल की ये फोटो बेहद प्यारी लग रही है। इसके अलावा आलिया ने बेटी राहा के साथ भी तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन

5 of 6
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने साथ में नए साल का स्वागत किया है। आथिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अथिया और केएल राहुल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। कपल की ये तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
गदर 2 से अपनी धमाकेदार वापसी करने वाले सनी देओल नए साल का जश्न मनाने के लिए मनाली पहुंचे। अभिनेता ने मनाली में नए साल का स्वागत किया। मनाली से उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह छोटे भाई बॉबी देओल की फिल्म एनिमल के गाने ‘जमाल कुडू’ पर थिरकते दिख रहे थे। फैंस को उनका यह वीडियो बेहद पसंद आया। 

New Year 2024: नए साल का जश्न मनाने विदेश पहुंचे ये सितारे, परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें