फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में 200 करोड़ की शादी अटेंड कर वापस लौटीं कटरीना, बिना मेकअप के इस अंदाज में हुईं स्पाॅट

Sun, 23 Jun 2019 01:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
एक्ट्रेस कटरीना कैफ हाल ही में उत्तराखंड के औली पहुंची थीं। जहां उन्होंने गुप्ता ब्रदर्स के बेटे की शादी में डांस परफॉर्मेंस दी। 18 से 22 जून तक चले शादी समारोह का खर्च करीब 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। बीते शाम कटरीना उत्तराखंड से वापस लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
खास बात ये है कि इस बार कटरीना बिना मेकअप के नजर आई हैं। उन्होंने कोई ज्वैलरी भी कैरी नहीं की थी। इस दौरान कटरीना ने व्हाइट टीशर्ट के ऊपर ब्लू डेनिम जैकेट पहना था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक शाइनी जैगिंग्स कैरी किए। 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना ने ब्लैक चश्मा पहना था तो वहीं उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा था। ब्लैक स्नीकर्स के साथ कटरीना का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। कटरीना इससे पहले भी कई बार नो मेकअप लुक में दिख चुकी हैं। बिना मेकअप के भी करीना के लुक में ज्यादा फर्क नहीं दिखता है। बता दें कि हाल ही में करीना कपूर बिना मेकअप के सेल्फी लेते दिखी थीं जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

4 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना की फिल्म भारत सिनेमाघरों में कमाई का सिलसिला जारी कर रखे हुए है। ईद पर रिलीज हुई भारत में कटरीना के साथ सलमान खान, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ की मुख्य भूमिका है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो अभी तक करीब 190  करोड़ से ज्यादा जुटा चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
अब कटरीना रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग करने जा रही हैं। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार दिखाई देंगे। सूर्यवंशी अगले साल 27 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। अक्षय और कटरीना की जोड़ी ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं जिसके बाद निगाहें सूर्यवंशी पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें