बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म जीरो इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की दो खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। इन दिनों जीरो की पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन करने में जुटी हुई है। इस बीच कटरीना कैफ ने फिल्म में अपने छोटे रोल को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म जीरो का गाना
- फोटो : social media
फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा एक दिव्यांग के किरदार में हैं, जबकि कटरीना कैफ फिल्म में मशहूर अभिनेत्री बबीता कुमारी का रोल कर रही हैं। बीते कुछ दिनों से इस तरह की खबरें चल रही थीं कि फिल्म जीरो में कटरीना कैफ का रोल अनुष्का शर्मा की तुलना में छोटा है। फिल्म में अपने रोल को लेकर अब कटरीना कैफ ने बड़ा खुलासा कर दिया है। साथ ही फिल्म की कहानी में कैसी भूमिका है इसके बारे में भी बताया है।
विज्ञापन
3 of 5
Zero Song Issaqbaazi
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म जीरो में कटरीना कैफ का रोल लगभग 25 मिनट का है। इसको लेकर कटरीना कैफ ने कहा है कि उन्हें पता है कि जीरो में वह सेकेंड लीड है और उनका रोल भी छोटा है, लेकिन उनका मानना है कि फिल्म की कहानी में उनका अहम और सरप्राइजिंग रोल है।
4 of 5
फिल्म जीरो का गाना
- फोटो : file photo
इतना ही नहीं कटरीना कैफ ने कहा- ''मुझे लगता है कि दर्शकों को यह फिल्म संपूर्ण रूप से देखनी चाहिए। सच कहूं तो आनंद सर और शाहरुख खान को पूरा भरोसा था कि ये किरदार मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।'' इसके साथ ही फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप हो जाने के बाद फिल्म जीरो से काफी उम्मीदे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिकड़ी 6 साल बाद परदे पर आ रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान बौने का किरदार कर रहे हैं। उनके किरदार का नाम बउआ सिंह है। आज फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। दर्शक पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।