फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले दो साल से सबसे छिपकर यह काम कर रही हैं कटरीना, किसी को भनक तक नहीं लगी

Fri, 27 Jul 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Katrina Kaif
ऐसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हैं जो सामाज की भलाई के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं कटरीना कैफ। पिछले दो सालों से वह बच्चियों की शिक्षा में मदद कर रही हैं। ताज्जुब की बात यह है कि बिना इसका ढिंढोरा पीटे, वह शांति से यह काम कर रही हैं। हालांकि, अब यह बात सामने आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Katrina Kaif
कटरीना कैफ तमिलनाडु स्थित माउंटेन व्यू स्कूल को दो सालों से दान देती आ रही हैं। हाल ही में वह इस स्कूल के बच्चों से मिलने भी गईं, जिसके बाद उनकी जिंदगी का यह पहलू दुनिया के सामने उजागर हुआ। वक्त की कमी की वजह से वह भले वहां ना जा पाती हों, मगर उनकी तरफ से डोनेशन लगातार भेजा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif
कटरीना कैफ यह नेक काम अपनी मां सुजैन के सोशल प्रोजेक्ट 'रिलीफ प्रोजेक्ट इंडिया' (आरपीआई) के तहत कर रही हैं। आरपीआई का मकसद गरीब बच्चियों को शिक्षा मुहैया कराना है। इसके अलावा नर्सरी के बच्चों की हीमोग्लोबिन की जांच और उन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में भी मदद की जाती है। 

4 of 5
कटरीना कैफ
मशहूर संगीतकार एआर रहमान के साथ मिलकर कटरीना ने स्कूल के बच्चों के लिए नर्सरी राइम का वॉयस ओवर भी किया है। कटरीना कैफ रियलिटी शोज में जितने भी पैसे कमाती हैं, वे सारे इस स्कूल को भेज दिए जाते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif - फोटो : PTI
कटरीना की फिल्मों की बात करें तो जल्द वह फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आ सकती हैं। खबर है कि उन्हें सलमान खान की फिल्म 'भारत' में भी कास्ट किया जा सकता है। पहले प्रियंका चोपडा़ इस फिल्म में काम करने वाली थीं मगर सगाई की वजह से उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें