फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान-रणबीर नहीं कटरीना की जिंदगी में ये दो लड़के हैं खास, तस्वीर शेयर कर खुद किया खुलासा

Tue, 05 Mar 2019 10:53 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएंगी। कटरीना ने सोशल मीडिया पर काफी देर से एंट्री की है हालांकि देखते ही देखते उनके फैंस की संख्या 2 करोड़ के पार पहुंच गई। कटरीना वैसे तो इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव नहीं है लेकिन जब भी वो कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं कुछ ही घंटों में वो वायरल हो जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसने देखते ही देखते सनसनी मचा दी। पोस्ट की गई तस्वीर में कटरीना दो लड़कों के साथ दिख रही हैं। जिनमें से एक उनके हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर है और दूसरा एक बच्चा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मेरे पसंदीदा लड़के... भईया और अबीर।' शेयर की गई तस्वीर में कटरीना ने ब्लैक स्ट्रिंग टॉप और डेनिम पहन रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना ने अपनी एक अन्य तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो सीढ़ियों पर बैठी दिख रही हैं। उन्होंने नो मेकअप लुक अपना रखा है। वर्क्रफ्रंट की बात करें तो कटरीना आनंद एल राय की फिल्म जीरो में दिखी थीं। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई थी। 

4 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
वहीं एक अन्य तस्वीर में कटरीना कैफ घुंघराले बालों में नजर आ रही है और उनके बगल में फूलों की माला भी लटकी हुई है। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'ऑन सेट 4 भारत।' सलमान की भारत इस साल 5 जून को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि फिल्म भारत-पाक के संबंधों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। सलमान-कटरीना के अलावा इस फिल्म में दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही की मुख्य भूमिका है। पहले कटरीना कैफ की जगह इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था लेकिन उन्होंने अचानक ही इससे हाथ पीछे खींच लिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें