फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस को पसंद नहीं है सलमान खान की मौत, जब-जब बॉक्स ऑफिस पर ऐसा हुआ औंधे मुंह गिरी फिल्में

Tue, 05 Mar 2019 10:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Salman khan
सलमान खान की फिल्में 100 करोड़ से अधिक कमाई करने के लिए जानी जाती है। सलमान खान ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने तीन दशक के करियर में बुरा वक्त नहीं देखा है। सलमान खान की फिल्में फ्लॉप भी होती हैं, फिर भी उनके फैन का प्यार बरकरार रहता। लेकिन परदे पर फैंस सलमान खान की मरना कभी नहीं देख सकते। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सलमान की फिल्में कह रही हैं। सलमान ने वैसे तो कुछ ही ऐसी फिल्मों में काम किया है जिसमें उनकी मृत्यु हुई है, उनमें से केवल एक ही हिट हो सकी है, बाकी सभी फ्लॉप रही हैं। इतना ही नहीं सलमान का पिटना और पूरी फिल्म में रोना भी दर्शकों ने पसंद नहीं किया है। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
salman khan
बाबुल
फिल्म बाबुल में सलमान खान के किरदार की मृत्यु बीच में ही हो जाती है, जो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी और जॉन जैसे कलाकारों के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही थी। दरअसल फैंस को सलमान खान से इतना लगाव है कि परदे पर भी उनकी मृत्यु नहीं देख सकते।
विज्ञापन

3 of 6
Salman khan

हैलो ब्रदर
इस फिल्म की शुरुआत में ही सलमान खान का किरदार हीरो मर जाता है। बाद में सलमान का दिल अरबाज को ट्रांफर कर दिया जाता है, जिस वजह से सलमान सिर्फ अरबाज को दिखते हैं। अब आप खुद ही सोचिए जिस फिल्म में सलमान खान पहले ही मर जाएंगे उस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होगा।

4 of 6
salman khan

क्योंकि
'क्योंकि' में सलमान खान का किरदार मर जाता है और दर्शकों ने इसे प्लॉप करा दिया था। क्योंकि में जैकी श्रॉफ और करीना कपूर खान जैसे कलाकार भी थे। लेकिन दर्शकों को तो सिर्फ भाईजान से मतलब होता है।

विज्ञापन

5 of 6
salman khan

हीरोज
फिल्म हीरोज में सलमान खान के किरदार की मृत्यु युद्ध के दौरान हो जाती है। हीरोज में सलमान खान की पत्नी का किरदार प्रीति जिंटा ने निभाया था। इसका परिणाम ये हुआ कि दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे से नकार दिया।जब-जब फिल्मों में सलमान खान की मृत्यु हुई फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्यूबलाइट
ट्यूबलाइट
फैंस को तो सलमान खान का रोना भी पसंद नहीं आता। इसी का परिणाम थी 'ट्यूबलाइट'। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर फिल्म साबित हुई।सलमान खान की इमेज लार्जर देन लाइफ है। लेकिन ट्यूबलाइट में उनका किरदार एक्शन, डांस, रोमांस और कॉमेडी करता ही नहीं है। सलमान का पिटना और पूरी फिल्म में रोना दर्शकों ने पसंद नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें