फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फिर से किचन में पहुंचीं कटरीना कैफ, करती दिखीं ये काम

Tue, 28 Apr 2020 08:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री कटरीना कैफ घर पर ही हैं। वो घर के सारे काम खुद ही कर रही हैं। कटरीना पहले भी अपने कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं जिसमें वो खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई तक करती नजर आईं। अब कटरीना का नया वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Katrina Kaif - फोटो : social media
वीडियो में कटरीना कैफ अपने किचन में खड़ी हैं और खाना बनाने की तैयारी करती दिख रही हैं। वो चाकू लेकर चॉपिंग बोर्ड पर कुछ काट रही हैं। हालांकि इस बार कटरीना ने ये नहीं बताया कि वो क्या बनाने जा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
वीडियो के साथ कटरीना ने कैप्शन में सिर्फ 'मंगलवार' लिखा। वीडियो देख ऐसा लग रहा है वो चीज को बारीक टुकड़ों में काट रही हैं। इस दौरान कटरीना ने सफेद टीशर्ट के साथ डंगरी पहन रखी है। वो कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं।

4 of 5
Isabelle and Katrina Kaif - फोटो : Instagram
इससे पहले कटरीना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी छोटी बहन इसाबेल के साथ नजर आईं। खास बात है कि इस वीडियो में डिश बनाने के बाद अभिनेत्री ने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी। इस वीडियो में कटरीना इसाबेल के साथ किचन में हाथ आजमा रही हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि दोनों पैनकेक बनाने की कोशिश कर रही हैं।  कटरीना ने कैप्शन में लिखा- 'हमें खुद नहीं पता ये क्या है। हम आपको बता देंगे जब हम ये बना लेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
फिल्मों की बात करें तो कटरीना की फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें