फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के लिए कटरीना ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, इस महीने शुरू करेंगी 'भारत' की शूटिंग

Sun, 29 Jul 2018 12:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पिछले काफी समय से प्रियंका चोपड़ा के फिर से बॉलीवुड में लौटने की चर्चा थी। प्रियंका ने सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की 'भारत' साइन भी की थी लेकिन फिर खबर आई कि प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। पहले प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट छोड़ने की वजहों के पीछे निक जोनस को बताया गया फिर खबर आई कि भारत में प्रियंका किसी भी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने इस फिल्म कोे ना कह दिया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
bharat
प्रियंका के इस फिल्म से हाथ खीच लेने से मेकर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल ये था कि अब इस फिल्म में प्रियंका की जगह कौन सी एक्ट्रेस होंगी। डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो कटरीना को इस फिल्म के लिए कन्फर्म कर लिया गया है। पहले भी कटरीना कैफ के ‘भारत’ से जुड़ने की खबरें सामने आई थी लेकिन बाद में प्रियंका की एंट्री ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 4
katrina kaif
हालांकि कटरीना के पास इस वक्त दो बड़ी फिल्में हैं। एक तरफ वह शाहरुख खान के साथ जीरो में नजर आने वाली है तो दूसरी तरफ ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की शूटिंग पूरी करनी है। ऐसे में कटरीना सितंबर के बाद ही फिल्म की टीम को ज्वॉइन कर पाएगी, इससे पहले वह अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग करेंगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
Tiger Zinda Hai
कटरीना, अली अब्बास जफर और सलमान खान के साथ ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। सलमान और कटरीना की जोड़ी फैंस काफी पसंद भी करते हैं। वहीं कटरीना और अली अब्बास जफर की भी खूब बनती है और जब बात सलमान खान के साथ काम करने की आए तो हमें यकीन है कटरीना सलमान के लिए कुछ भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें