बॉलीवुड सितारों का अपने बॉडीगार्ड और मेकअप आर्टिस्ट के साथ अच्छा रिश्ता होता है। कई बार सितारे इनकी खुशियों में शामिल होकर उनका मान भी बढ़ाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही खास रिश्ता निभाने कटरीना कैफ (Katrina Kaif) गोवा पहुंचीं। कटरीना के मेकअप आर्टिस्ट की शादी गोवा में थी। अभिनेत्री वहां पर पहुंचीं और जमकर मस्ती की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।