बॉलीवुड इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। कई सेलेब्स अपने लव वन के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं और कुछ शादी का एलान कर चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा कटरीना कैफ और विक्की कौशल की हो रही है क्योंकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है और ना ही अपनी शादी का एलान किया है। इसके बावजूद दोनों की शादी की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों ने अपनी शादी में मेहमानों पर सख्त नियम भी लगाए हैं, जिसमें मेहमानों को फोटो लेने की अनुमति नहीं है और ना ही उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की इजाजत है।
हालांकि, पहले भी स्टार्स ने अपनी शादी में मेहमानों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई थीं, जिस वजह से मेहमान तक परेशान हो गए थे। आज इस स्टोरी में हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।