फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एवेंजर्स' बनने की तैयारी में जुटीं कटरीना ने दो एक्टर संग की जुगलबंदी, चंद घंटों में वीडियो वायरल

Tue, 01 May 2018 03:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी फिटनेस और जिम में वर्क आउट के कारण हमेशा से चर्चा में रहती हैं। वह अपने वर्क आउट के वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर करती रहती हैं। इस बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बॉलीवुड के दो एक्टर के साथ मिलकर 'इंडियन एवेंजर्स' के लिए वर्क आउट कर रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कटरीना कैफ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में वह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर के साथ वर्क आउट करती नजर आ रही हैं। कटरीना के इस वीडियो को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है जहां उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ओर से शेयर किए गए कटरीना के इस वीडियो को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि महज 12 घंटे में इस वीडियो को 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा- 'इंडियन एवेंजर्स' की तैयारी। पता हो कि हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' रिलीज हुई है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही 96.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इतना ही नहीं 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' भारत में हॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें