फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: शो में जाते ही इन पांच सितारों के रिश्तों का हुआ खुलासा, दो निकले पहले से शादीशुदा

Mon, 12 Oct 2020 07:45 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: realsidharthshukla/saragurpals
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से कई वजहों से चर्चा में रहता है। इस शो का हर साल बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे हिस्सा बनते हैं, जहां उनकी जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे भी होते हैं। कई सितारों के निजी रिश्ते भी बिग बॉस के घर में सामने आ चुके हैं। आज हम आपको बिग बॉस के उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं जो अपनी निजी रिश्तों की वजह से काफी चर्चा में रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : voot
सिद्धार्थ शुक्ला
यह छोटे पर्दे के चर्चित अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता हैं। सिद्धार्थ शुक्ला जिस समय बिग बॉस 13 में थे, उस समय वह अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में थे। शो के दौरान उनके और रश्मि देसाई के रिश्ते के बारे में भी खुलासा हुआ था। शो के अंदर इन दोनों के  बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। 
विज्ञापन

3 of 6
हिना खान - फोटो : instagram
हिना खान
इन दिनों यह बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर्स के तौर पर नजर आ रही हैं। हिना खान बिग बॉस के सीजन 11 की फाइलिस्ट हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में खुलासा किया है। हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल हैं। इन दोनों ने शो में भी एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था। 

4 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : Colors Tv
रश्मि देसाई
इन्होंने बिग बॉस के सीजन 13 में अभिनेता अरहान खान के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। शो में दोनों की काफी नजदीकियां भी देखने को मिली, लेकिन बाद में अरहान खान के पहले से शादीशुदा होना का खुलासा हुआ, जिसके बाद रश्मि देसाई ने ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया था। इनके अलावा शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी उनके रिश्ते की चर्चा हुई थी।  
विज्ञापन

5 of 6
पारस छाबड़ा,आकांक्षा पुरी - फोटो : instagram
पारस छाबड़ा
यह बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्सा थे। शो के दौरान पारस छाबड़ा ने कई बार अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। हालांकि उन्होंने हर बार शो में आकांक्षा के साथ ब्रेकअप करने की बात कही थी। शो के बाद उनका ब्रेकअप भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान, सारा गुरपाल - फोटो : instagram: colorstv
सारा गुरपाल
यह इन दिनों चल रहे बिग बॉस के सीजन 14 का हिस्सा हैं। हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं सारा गुरपाल ने पंजाबी गायक तुषार कुमार से शादी की थी। खुद तुषार ने दावा किया है कि उन्होंने सारा गुरपाल से साल 2014 में हुई थी। इतना ही नहीं उन्होंने मैरिज सर्टिफिकेट और तस्वीरें भी दिखाईं। 

पढ़ें: अभी तक खतरे से बाहर नहीं सौमित्र चटर्जी, लड़ रहे हैं कोरोना वायरस से जंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें