फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाई की खबर सुनते ही सलमान से मिलने पहुंचीं कटरीना, मंदिर जाकर मांगी थी दुआ

Sun, 08 Apr 2018 08:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जोधपुर कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद सलमान खान कल शाम जेल से रिहा हो गए। सलमान करीब सवा आठ बजे मुंबई स्थित अपने घर गलैक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। इस बीच उनके कई करीबी दोस्त उनसे मिलने उनके घर पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इन दोस्तों में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और को-स्टार कटरीना कैफ भी उनसे मिलने पहुंची। खास बात यह है कि सलमान खान के खास दोस्तों में गिनी जाने वाली कटरीना उनसे मिलने जोधपुर जेल नहीं गई थीं। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर वह सलमान से मिलने कब जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
पता हो कि हाल ही में सलमान के जेल जाने से पहले कटरीना उनके लिए दुआ मांगने मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती नजर आईं थीं। उनके साथ सलमान की बहन अर्पिता खान भी थीं। कटरीना के अलावा डेज़ी शाह, मलाइका अरोड़ा और महेश मांजरेकर सहित कई फिल्मी हस्तियां भी सलमान से मिलने उनके घर पहुंची।
विज्ञापन

4 of 4
इस बीच सलमान के फैंस भी उनके घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके बाद सलमान ने बॉलकनी से अपने फैंस का अभिवादन किया। आपको बता दें कि सलमान खान को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। यह मामला साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग के दौरान का हैै। कोर्ट द्वारा सजा सुनाने के बाद सलमान खान को दो दिन जोधपुर कोर्ट में ही काटने पड़े थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें