फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में सैफ ने छोड़ दिया था सलमान का साथ, होटल का 15 लाख का बिल चुकाए बिना लौटे थे मुंबई

Sun, 08 Apr 2018 08:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सैफ और सलमान
20 साल पहले जिस केस में सलमान खान को सजा सुनाई गई है उस दौरान वह फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी थे। सलमान को छोड़कर बाकि सितारों को बरी कर दिया गया है। जिस वक्त फिल्म की शूटिंग चल रही थी सभी सितारे जोधपुर के उम्मेद पैलेस में ठहरे हुए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
saif ali khan
इंडिया टुडे के मुताबिक, काले हिरण के शिकार के बाद सभी एक्टर्स अपने होटल वापस लौट आए थे। जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस होटल पहुंची और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन

3 of 4
हम साथ-साथ हैं
रिपोर्ट के मुताबिक, जमानत मिलने के बाद सैफ अली खान सलमान को छोड़कर वापस मुंबई आ गए थे। यही नहीं उन्होंने होटल का 15.5 लाख रुपए का बिल भी नहीं भरा और प्रोड्यूसर्स पर बिल चुकाने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन

4 of 4
सैफ अली खान
इससे पहले कोर्ट ने अपने फैसले में सैफ अली खान को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि 'सैफ अली खान मौके पर थे लेकिन अपराध नहीं किया। यह साबित नहीं हुआ कि सैफ ने सलमान को उकसाया। संदेह के लाभ की वजह से सैफ, तब्बू, सोनाली, नीलम को बरी किया गया। एक्टर्स को देखकर आम लोग भी वैसा ही करते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें