फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों खान के बाद अब इस एक्टर के साथ रोमांस कर सकती हैं कटरीना

Thu, 05 Oct 2017 02:25 PM IST
amarujala.com, Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान के बाद अब कटरीना इस एक्टर के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। टॉयलेट- एक प्रेम कथा फिल्म के निर्देशक श्री नारायण सिंह अपनी अगली फिल्म रोशनी ( अस्थायी शीर्षक ) पर काम कर रहे हैं। इसमें शाहिद कूपर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : Mid Day
नारायण अपनी इस फिल्म के लिए कटरीना कैफ को लेने पर विचार कर रहे हैं। कटरीना इन दिनों सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी बॉलीवुड के तीनों खान के साथ फिल्में आने वाली हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार नारायण इन दिनों कटरीना को अपनी फिल्म में काम करने के लिए संपर्क कर रहे हैं। खबरों की माने तो कटरीना ने लॉस एंजिलस जाने से पहले नारायण की फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी जो उन्हें बहुत पंसद आयी, जिसके बाद उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए बात कही है। 
विज्ञापन

4 of 4
नारायण की इस फिल्म में शाहिद कपूर एक वकील का किरदार निभायेंगे जो आम आदमी को बिजली वितरण कंपनियों से हो रही परेशानी को लेकर आवाज उठाते दिखेंगे। वहीं आपको बता दें कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान की फिल्म "टाइगर जिंदा है' फिल्म के साथ-साथ अमीर खान फिल्म 'ठग ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें