फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य की इस हरकत पर पिता बोले 'SORRY', सोशल मीडिया पर हो रही छीछालेदर

Thu, 05 Oct 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 5
बेटे आदित्य की हरकत पर उदित नारायण को कहना पड़ा सॉरी
सुरों के सरताज उदित नारायण ने बेटे आदित्य नारायण की गलती पर माफी मांगी है। बीते रविवार रायपुर हवाई अड्डे पर आदित्य नारायण ने एयरपोर्टकर्मी के साथ मिसबिहेव किया। यह मामला मीडिया में गरमाने के बाद उदित नारायण ने अपने बेटे की इस गलती पर क्षमा मांगी है। लेकिन...
 
विज्ञापन

2 of 5
एयरपोर्टकर्मी को धमकाते हुए आदित्य नारायण
​spotboye.com की रिपोर्ट के मुताबिक उदित ने मीडिया के समक्ष आकर अपने बेटे की इस गलती पर सॉरी कहा है लेकिन इस पर भी उनके फैंस छीछा लेदर कर रहे हैं। गौरतलब हो गायक और टीवी एंकर आदित्य नारायण का रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन्स के अधिकारी को धमकाते हुए एक वीडियो सामने आया जिसके बाद मामले ने जबरदस्त तूल पकड़ ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो उदित नारायण को इस मामले पर 'सॉरी' कहना पड़ गया।  


 
विज्ञापन

3 of 5
एयरपोर्टकर्मी से बहस करते हुए आदित्य नारायण
मामले को लेकर एयरलाइंस कर्मी का कहना था कि वे जरूरत से ज्यादा सामान ले जा रहे थे। जब उनसे इसके बदले पैसे चुकाने को कहा गया तो वे बिगड़ गए और स्टाफ से बदतमीजी करने लगे। वीडियो में भी आदित्य नारायण को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। 

 

4 of 5
रायपुर एयरपोर्ट पर आदित्य नारायण
ऐसे से शुरू हुई स्टार से बहस
गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण सोमवार को 6E-258 (रायपुर-मुंबई) फ्लाइट से 5 लोगों के ग्रुप के साथ सफर करने वाले थे। उनके लगेज का वजन तय सीमा से 40 किलोग्राम ज्यादा था जिसके बदले उनसे 13 हजार रुपये चुकाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि वह 10 हजार से एक रुपया भी ज्यादा नहीं देंगे। इसके बाद उनकी महिला चेक इन स्टाफ के साथ बहस शुरू हो गई जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। बस इस पर बात बिगड़ गई और ड्यूटी मैनेजर ने उनकी इस हरकत का वीडियो बना लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण (फाइल फोटो)
वीडियो में आदित्य कहते दिख रहे हैं, "यहां 10 लोग हैं और सब देख रहे हैं। पहले तुमने बोला कि गाली मत दो और उसी के बाद मैंने गाली दी है। तुमने बोला कि मुझे गाली देने का हक नहीं। मैं वो बोलूंगा जो मुझे बोलना होगा।" आदित्य ने धमकी भरे लहजे में कहा, 'तुम मुझे चढ़ने नहीं दोगे तो मैं तुमको मुंबई में देख लूंगा क्योंकि कभी न कभी तो मैं मुंबई पहुंचूंगा ही। सोशल मीडिया के माध्यम से श्रुति वोझला लिखती है कि कॉलेज टाइम पर भी आदित्य के निलंबन का नोटिस लग चुका है। इसका कारण भी उनका मिसबिहेव ही रहा था। यह मिथिबाई कॉलेज की बात है। जहां हम साथ पढ़ते थे। तब कॉलेज में हर कोई जान गया था कि उसे कॉलेज से सस्पेंड क्यों किया गया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें