फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ को पसंद आया देवर सनी का रैप सॉन्ग 'मिड एयर फ्रीवर्स', शरवरी-वामिका ने भी की तारीफ

Fri, 06 Jun 2025 06:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Kaushal Rap Song Mid Air Freeverse: विक्की कौशल के छोटे भाई और कैटरीना कैफ के देवर और एक्टर सनी कौशल का आज रैप सॉन्ग 'मिड एयर फ्रीवर्स' रिलीज हुआ है, जिसको देखने के बाद भाभी कैटरीना ने बांधें तारीफों के पुल...
विज्ञापन
1 of 5
कैटरीना कैफ-सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif, sunsunnykhez
कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सनी कौशल के नए रैप सॉन्ग "मिड एयर फ्रीवर्स" की एक झलक साझा की और इसके साथ सनी के लिए एक छोटा सा प्रशंसा नोट भी लिखा। कैटरीना के अलावा वामिका गब्बी और सनी की कथित गर्लफ्रेंड ने भी गाने की तारीफ की और पोस्ट शेयर किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी का गाना - मिड एयर फ्रीवर्स
सनी कौशल का यह गाना शुक्रवार को रिलीज हुआ। इस गाने में सनी ने गीत लिखने और गाने दोनों का काम किया है। गाना पंजाबी स्टाइल और ऊर्जा से भरा है। 
विज्ञापन

3 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कैटरीना का पोस्ट
कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मुझे यह गाना बहुत पसंद आया, कमाल का है। वीडियो भी शानदार है।" वहीं सनी की कथित गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ ने भी गाने की तारीफ की और इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने फायर इमोजी के साथ सनी को टैग किया। शरवरी के अलावा वामिका गब्बी ने भी सनी की प्रशंसा करते हुए लिखा, "यह गाना जबरदस्त है, तू आग है!"-

 

4 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@sunsunnykhez
क्या खास है इस गाने में
मिड एयर फ्रीवर्स को अपसाइडडाउन और आइकॉनिक ने बनाया है। गाने में सनी काले सूट, दाढ़ी और शेड्स में शानदार दिख रहे हैं, जिसमें उनकी पंजाबी जड़ें साफ झलकती हैं। सनी ने गाने को शेयर करते हुए बताया कि इसे बनाना बहुत मजेदार था और उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग इसे सुनकर उतना ही पसंद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunsunnykhez
सनी का करियर
सनी आखिरी बार "फिर आई हसीन दिलरुबा" में नजर आए थे। कथित तौर पर सनी अब वह एक जासूसी कॉमेडी फिल्म में मेधा शंकर और निमरत कौर के साथ दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग इस साल पूरी हो चुकी है और इसे लक्ष्मण उटेकर और टी-सीरीज बना रहे हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें