फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य को लेकर सजग हुए कलाकार, अपने प्रशंसकों को दी घर पर व्यायाम करने की सलाह

Fri, 20 Mar 2020 03:56 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Jacqueline Fernandez, Katrina Kaif, Rakul Preet Sing - फोटो : amar ujala mumbai
भारत में कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर सार्वजनिक स्थान भारत सरकार ने बंद कर दिए हैं। लोगों को एक दूसरे के संपर्क में ना आने के लिए सचेत किया जा रहा है। सभी को घर में ही रहकर खुद को कोरोना वायरस से दूर रखने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में भारतीय सिनेमा के कलाकार अपने घर में ही रहकर खुद को फिट रखने के साथ अपने प्रशंसकों को भी स्वस्थ रहने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कसरत करने के वीडियो साझा करके अपने चाहने वालों को व्यायाम और प्राणायाम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Rhea Chakraborty - फोटो : amar ujala mumbai
रिया चक्रवर्ती
घर में रहने वाले सभी लोगों के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एक शानदार विचार लेकर सामने आई हैं। वह घर में रहकर खुद को तो स्वस्थ रखने की पूरी कोशिश कर ही रही हैं। साथ ही वे अपने नए विचार से अपने चाहने वालों को भी स्वस्थ रहने के तरीके बता रही हैं। रिया अब अपने हर व्यायाम की वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करेंगी, जिससे कि उनके प्रशंसकों को कुछ प्रेरणा मिल सके। रिया ने कहा, 'जब मैंने अपने घर पर रहकर व्यायाम करना शुरू किया, तब मेरी समझ में आया कि यह बहुत जरूरी है नहीं तो हम घर पर रहकर आलसी हो जाएंगे। मैं सभी से आग्रह करती हूं, कि सब लोग अपने घरों पर व्यायाम करें और दूसरों के लिए प्रेरणा बनें। यह सभी के लिए बहुत अच्छा मौका है।' 
विज्ञापन

3 of 6
Rakul Preet Singh - फोटो : amar ujala mumbai
रकुल प्रीत सिंह
अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके घर में रहने वाले लोगों को लगातार व्यायाम करने की सलाह दी। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'आप बहानों से कभी अपनी कैलोरीज को जला नहीं सकते। इसलिए बहाना छोड़ो और अपने घर के सामान का इस्तेमाल अपने व्यायाम के लिए करो।'

4 of 6
Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala mumbai
जैकलीन फर्नांडिस
मुंबई में फिटनेस सेंटरों के बंद हो जाने के बाद अभिनेत्री जैकलिन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियोज साझा किए, और लोगों से अपने घर में ही रहकर व्यायाम करने की विनती की। उन्होंने एक वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'खिंचाव आपकी रीड की हड्डी को संतुलित और स्वस्थ रखता है। योग करना मेरा सबसे पसंदीदा काम है। यह में कभी भी और कहीं भी कर सकती हूं।' प्राणायाम करते हुए एक और वीडियो में उन्होंने लिखा, 'हल्का-हल्का संगीत बजाओ और ठंडी ठंडी सांसें भरो।'
विज्ञापन

5 of 6
Kajal Aggarwal - फोटो : amar ujala mumbai
काजल अग्रवाल
हिंदी और दक्षिण सिनेमा की अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बूमरैंग वीडियो साझा किया। उसमें काजल ने अपने फैंस को घर में रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने घर में रहकर अपने स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए व्यायाम करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Katrina Kaif - फोटो : amar ujala mumbai
कटरीना कैफ
हिंदी सिनेमा की सबसे फिट और तंदुरुस्त अभिनेत्रिओं में से एक कैटरीना कैफ ने अपनी ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के साथ मिलकर अपने चाहने वालों को घर पर रहकर स्वस्थ रहने की सलाह दी। इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो साझा करके कटरीना ने घर पर रहकर व्यायाम और जिम करने के कुछ ऐसे नुस्खे बताए, जिन्हें बहुत आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'अगर आप जिम नहीं जा सकते हैं, तो घर पर ही रह कर यह नुस्खे अपनाएं, जिन्हें मैं भी इस्तेमाल करती हूं। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें