फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस के लिए फिर पसीना बहा रही कटरीना, 'भारत' के बाद अब टाइगर सीरीज पर नजरें

Fri, 29 Mar 2019 12:13 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Katrina Kaif - फोटो : amar ujala
'केसरी' अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' करने से इंकार कर चुकीं कैटरीना कैफ का पूरा ध्यान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भारत' पर है। भारत के बाद वह एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो ये यशराज फिल्म्स की टाइगर सीरीज की अगली फिल्म हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
Katrina Kaif - फोटो : amar ujala
कटरीना कैफ हिंदी सिनेमा की सबसे फिट हीरोइनों में भी शुमार होती है। और, टाइगर सीरीज में उनका किरदार काफी एक्शन सीन्स भी करता रहा है। गुरुवार को कैटरीना को ओलंपिक स्विमर माइकल फेल्प्स के साथ फिटनेस ट्रेनिंग करते देखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
Katrina Kaif - फोटो : amar ujala
इन तस्वीरों में कैटरीना माइकल से फिटनेस के कुछ खास टिप्स लेती दिख रही हैं। माइकल फेल्प्स इसके पहले भी तमाम बड़े सितारों को फिटनेस ज्ञान दे चुके हैं। 

4 of 5
Katrina Kaif - फोटो : amar ujala
उनकी टिप्स की खूबी फेफड़ों के सही इस्तेमाल के साथ शरीर में ऑक्सीजन का इनपुट बढ़ाने की रहती है। चर्चा ये भी है कि कैटरीना ये ट्रेनिंग जिस फिल्म के लिए ले रही हैं, उसकी काफी सारी शूटिंग समंदर में और इसके भीतर होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Katrina Kaif - फोटो : instagram
हाल ही में जी सिने अवार्ड्स में कटरीना कैफ को फिल्म 'जीरो' एक लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें