फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम तुसाद में लगा दिलजीत दोसांझ का स्टैच्यू, ये सम्मान पाने वाले पहले सरदार

Thu, 28 Mar 2019 07:53 PM IST
विवेक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का मोम का पुतला गुरुवार को नई दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। इस संदर्भ में अभिनेता ने एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट के साथ उन्होंने अपने वैक्स स्टैच्यू संग कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। दिलजीत को पिछली बार हॉकी के महान खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक में लीड किरदार करते हुए देखा गया था। 
 

 



 

 

विज्ञापन

2 of 5
soorma - फोटो : file

बता दें कि अभिनेता ने इस बात की घोषणा बायोपिक 'सूरमा' की रिलीजिंग के दौरान ही कर दी थी। मैडम तुसाद की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया था कि 'यह पंजाब दा पुत्तर मैडम तुसाद में एंट्री लेगा।' वाकई में इस पंजाबी स्टार ने यह कारनामा कर ही दिखाया। 

विज्ञापन

3 of 5
soorma - फोटो : file

गौरतलब है कि गुरुवार को नई दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के मोम के पुतले का अनवारण किया गया। ऐसे में इस पंजाबी गायक ने सोशल मीडिया पर खुशी भी जाहिर की है। दिलजीत ने ट्वीट में लिखा- 'पहले सिख ने लगवाया मैडम तुसाद में अपना पुतला।' यह साफ है कि पहली बार जब किसी सरदार का मोम का पुतला मैडम तुसाद में लगा है। 



 

 

 

4 of 5
soorma - फोटो : FIle
बात करें दिलजीत के मोम के पुतले के रंगरूप की तो बता दें कि इसमें दिलजीत काले रंग के आउटफिट में अपने हिप-हॉप स्टाइल में नजर आ रहे हैं। जब इसका अनावरण किया गया तो दोनों में अंतर करना मुश्किल हो रहा था। बता दें कि बायोपिक सूरमा  में दिलजीत दोसांझ ने जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाया था। क्रिटिक्स, सेलेब्स और आम दर्शकों को भी यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। फिल्म में हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के संघर्ष की कहानी दिखाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले महेश ने अपने हैदराबाद स्थित एएमबी सिनेमा के थिएटर में इसका अनावरण किया था। इस मौके पर अभिनेता के कई फैन्स भी यहां उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठे हुए थे। यह पहली बार है जब किसी अभिनेता का वैक्स स्टैच्यू भारत में लाया गया है। महेश ने एक इंटरव्यू में इस पर खुशी जाहिर करते हुए कई सारी बाते साझा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें