फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: कटरीना का जुल्फें झटकना फैंस को नहीं आया रास, बोले- चेंज करो क्यों हमेशा...'

Mon, 01 Aug 2022 06:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना कैफ - फोटो : insta
बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है। अभिनेत्री अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस का दिल लूट लेती हैं। सोशल मीडिया पर कटरीना की लंबी फैन फॉलोइंग है और उनकी हर एक वीडियो व तस्वीर आते छा जाती है। आज एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट का एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। वीडियो में कटरीना खुले स्ट्रेट हेयर में दिखाई दे रही हैं, लेकिन कुछ यूजर्स को ये रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
कटरीना कैफ - फोटो : Social media
वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना धारीदार थाई स्लिट आउटफिट में कातिलाना अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं और अपने वह अपने खुले शाइनी बालों को बड़ी नजाकत से झटकती नजर आ रही हैं। फिलहाल जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ को उनका ये हेयर स्टाइल पुराना लग रहा है। फैंस का कहना है कि कटरीना के अपने हेयरस्टाइल के साथ कुछ नया प्रयोग करना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 4
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ को हमेशा ही ज्यादातर खुले स्ट्रेट हेयर में देखा जाता है और इस वीडियो में भी उनके बाल स्ट्रेट हैं। इसे देखने के बाद एक यूजर ने कटरीना के हेयर स्टाइलिश को टैग करते हुए लिखा- सर प्लीज  मैम हेयरस्टाइल बदलो, अब हम चेंज चाहते हैं हमेशा एक ही तरह का हेयर स्टाइल। वहीं इसी तरह से दूसरे यूजर ने भी लिखा- प्लीज उनका हेयर स्टाइल चेंज कीजिए क्यों हमेशा ही खुले स्ट्रेट बाल, हम कुछ नया चाहते हैं प्लीज। इसी के साथ यूजर ने हेयर स्टाइलिश को भी टैग किया है।
विज्ञापन

4 of 4
फोन भूत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात करें वर्क फ्रंट की तो कटरीना की आगामी कॉमेडी हॉरर फिल्म 'फोन भूत' सिनेमा घरों में रिलीज के लिए तैयार है। पहले इस फिल्म की डेट 15 जुलाई थी हालांकि अब यह 4 नंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' भी आने वाली है। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता सलमान खान नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें