कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर अपने जिम के भीतर का एक वीडियो साझा किया है। इसमें अभिनेत्री और जिम में मौजूद सभी लोग मेकअप आर्टिस्ट नीशरीन पूनावाला का जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान जिम में जाह्नवी कपूर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
2 of 5
janhvi kapoor
केक कटने के बाद कैटरीना तुरंत केक का टुकड़ा लेकर जाह्नवी की तरफ बढ़ीं और बड़े ही प्यार से उन्होंने मरहूम एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली की तरफ केक बढ़ाया लेकिन जाह्नवी ने बिलकुल थोड़ा सा केक खाया पर उसके बाद एक दूसरी महिला ने केक का बड़ा से टुकड़ा उठाया और जाह्नवी के मुंह में ठूस दिया। इस पर सबके जोर से हंसने की आवाजें आईं।
विज्ञापन
3 of 5
katrina and janhvi
ऐसा पहली बार नहीं है जब कैटरीना और जाह्नवी में दोस्ती देखने को मिली है इससे पहले भी कैट जाह्नवी की फोटो शेयर कर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर चुकी हैं। दरअसल दोनों एक्ट्रेस एक ही जिम में एकरसाइज करती हैं। यहीं से ही दोनों की बीच पहले हैलो-हाय हुई और अब दोनों में अच्छी दोस्त बन चुकी हैं।
4 of 5
janhvi kapoor
कुछ दिन पहले भी कैटरीना ने जाह्नवी की एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को जिम में ही क्लिक किया गया था। इसमें जाह्नवी रिसेप्शनिस्ट की कुर्सी पर बैठ कर फोन पर बातें कर रही थीं। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा। जाह्नवी के रुप में हमारे जिम को खूबसूरत और नई रिसेप्शनिस्ट मिल चुकी है।
बताते चलें कि कैटरीना कैफ आलिया भट्ट की भी अच्छी दोस्त हैं। हाल में कैट ने कहा था कि वह दीपिका पादुकोण के साथ किसी फिल्म में नहीं दिखना चाहतीं पर हां आलिया भट्ट के साथ काम करने का मौका मिला तो जरूर करेंगी। जाह्नवी फिल्म 'धड़क' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शशांक खैतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। फिल्म 20 जुलाई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इधर कैटरीना आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और शाहरूख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में दिखाई देंगी।