Katrina Kaif: कटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर निशाना बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि अगर आप लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं तो क्या नुकसान हो सकता है।
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मिलने वाली प्रतिक्रिया से अपने आपको बचाने के बारे में बात की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आत्मविश्वास खुद को स्वीकार करने से आता है, न कि हर किसी को खुश करने की कोशिश करने से। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे आलोचना पर ज्यादा ध्यान देने से आप जिंदगी में आगे बढ़ने से रुक सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
सोशल मीडिया पर क्या बोलीं अभिनेत्री?
यूके में अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की पहली सालगिरह के मौके पर हुए एक इवेंट के दौरान, कटरीना ने कहा 'हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें हमारे आत्म-मूल्य को प्रभावित न करें। वहां बहुत सारी राय होती हैं। अगर आप उन सभी के अनुसार चलने लगते हैं, तो आप खुद फैसले नहीं ले पाएंगे।'
विज्ञापन
3 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खुद का चीयरलीडर बनना होता है
अभिनेत्री ने कहा कि दूसरों की बातों पर प्रतिक्रिया देने से व्यक्ति को आगे बढ़ने में दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा, 'ऐसे समय भी होते हैं जब दुनिया आपकी तारीफ करती है, दूसरे समय में आपको वास्तव में खुद का सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना पड़ता है।'
कटरीना ने जिंदगी के कई चरणों को स्वीकार करने के सलाह दी। उन्होंने माना कि आत्मविश्वास और खुद के बारे में सोच हमेशा एक जैसी नहीं रहती। कई बार लोग खुद को सबसे अच्छा महसूस करते हैं, जबकि दूसरे समय में, उन्हें खुद के बारे में अच्छा महसूस करने में संघर्ष करना पड़ सकता है।
4 of 5
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री की हुई थी आलोचना
अभिनेत्री ने यह बातें उस मामले के बाद कहीं, जब वह हाल ही में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पति विक्की कौशल के साथ नजर आईं थीं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें प्रेग्नेंसी के बाद उनके बढ़े वजन को लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।
सलमान खान समेत कई कलाकार कटरीना के समर्थन में आगे आए थे।
'बिग बॉस' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान, सलमान खान ने सेलेब्रिटीज के शरीर, उम्र, लुक और पर्सनल जिंदगी को लेकर लगातार कमियां निकालने के कल्चर पर निशाना साधा।
उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर भी बात की थी।
कटरीना का नाम लिए बिना सुपरस्टार ने कहा 'जब वह फिल्मों में आएंगी तो फिट हो जाएंगी।'
कैटरीना कैफ ने 2021 में विक्की कौशल से शादी की और 2025 में बेटे विहान का स्वागत किया।